REET Ka Syllabus 2026 (रीट सिलेबस 2026)
REET Syllabus in Hindi 2026: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसका उद्देश्य प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) एवं उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर पर शिक्षकों की नियुक्ति करना है। यदि आप राजस्थान में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए REET Syllabus 2026 in Hindi को समझना बेहद ज़रूरी है।
रीट परीक्षा में दो पेपर होते हैं – पेपर 1 (प्राथमिक शिक्षक के लिए) और पेपर 2 (उच्च प्राथमिक शिक्षक के लिए)। प्रत्येक पेपर में अलग-अलग विषय शामिल होते हैं, जैसे – बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र, भाषा ज्ञान (हिंदी और अंग्रेज़ी), गणित, पर्यावरण अध्ययन, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान। सही रणनीति और REET Syllabus in Hindi 2026 की पूरी जानकारी के साथ आप आसानी से रीट परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको REET 2026 के सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और तैयारी से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी विस्तार से देंगे, ताकि आप अपनी तैयारी को सही दिशा दे सकें।
रीट की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवारों को रीट सिलेबस 2026 (REET Syllabus in Hindi 2026) को समझना बेहद जरूरी है। रीट परीक्षा में सफलता पाने के लिए सभी कैंडिडेट को रीट सिलेबस 2026 की पूरी जानकारी विस्तृत रूप से होनी चाहिए, जिससे कैंडिडेट अपनी परीक्षा की रणनीति बना सकें।
अपनी तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए उम्मीदवार रीट प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर जरूर हल करें। रीट प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर हल करने से आपको एग्जाम पैटर्न और इंर्पोटेंट टॉपिक्स की समझ हो जाएगी, कि किस टॉपिक से किस प्रकार के क्वेश्चन पूछे जाते हैं।
ऐसे में जिन उम्मीदवारों को रीट सिलेबस 2026 की संपूर्ण जानकारी है वह टॉपिक वाइज अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। तो यदि आपने रीट का एप्लीकेशन फॉर्म फिल किया है या फिर एसएससी जीडी का एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले हैं, तो आप रीट सिलेबस इन हिंदी पीडीएफ (REET Syllabus 2025 PDF Download in Hindi) को डाउनलोड करके अपने पास जरूर रख ले।
उसके बाद रीट सिलेबस पीडीएफ (REET Syllabus in Hindi PDF 2025) के अनुसार टॉपिक वाइज तैयारी शुरू करें।
जिन लोगों को यह जानकारी चाहिए कि रीट का सिलेबस क्या है किसी और रीट सिलेबस (REET 2025 Syllabus in Hindi) के अनुसार एग्जाम की तैयारी कैसे करें, तो इस लेख में रीट एक्जाम सिलेबस 2025 के संपूर्ण जानकारी विस्तृत रूप से दी गई है।
उम्मीदवार पूरे सिलेबस को अच्छी तरह से पढ़ ले, उसके बाद यह देख ले किस टॉपिक से कितने क्वेश्चन पूछे जाते हैं। उसी के अनुसार अपनी पढ़ाई स्टार्ट करें। इस लेख में दी गई जानकारी के अलावा यदि उम्मीदवार को रीट सिलेबस (REET Syllabus in Hindi 2025) से संबंधित कोई अन्य जानकारी प्राप्त करनी है तो वह नीचे दिए गए फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से अपने प्रश्न पूछ सकते हैं तथा कमेंट बॉक्स में अपने प्रश्न पूछ सकते हैं।
REET Syllabus 2026 in Hindi: Exam Overview
- परीक्षा का नाम – राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET 2025)
- आयोजक संस्था – राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE)
- परीक्षा स्तर – राज्य स्तरीय (राजस्थान)
- पद का प्रकार – प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 5) एवं उच्च प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 6 से 8)
- पेपर की संख्या – दो (Paper 1 और Paper 2)
- परीक्षा मोड – ऑफलाइन (OMR आधारित)
- प्रश्नों की संख्या – 150 प्रश्न प्रति पेपर
- कुल अंक – 150 अंक प्रति पेपर
- समय अवधि – 2 घंटे 30 मिनट
- प्रश्नों का प्रकार – वस्तुनिष्ठ (MCQ)
- नकारात्मक अंकन (Negative Marking) – नहीं
- पात्रता – B.Ed / D.El.Ed (स्तर के अनुसार)
- उम्मीदवारों की संख्या (अनुमानित) – 15 से 18 लाख (पिछले वर्षों के आधार पर)
- चयन प्रक्रिया – लिखित परीक्षा + मेरिट लिस्ट
REET Syllabus in Hindi 2026: Selection Process
REET 2025 की चयन प्रक्रिया बेहद सरल है, REET परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित की जाती है –
- Level 1 (Paper I): प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 5)
- Level 2 (Paper II): उच्च प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 6 से 8)
REET Syllabus in Hindi 2026: Exam Pattern
Level 1 (Paper I): प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 5) | ||
खण्ड | प्रश्न | अंक |
खण्ड – I बाल विकास एवं शिक्षण विधियाँ | 30 बहु विकल्प प्रश्न | 30 अंक |
खण्ड – II भाषा-I – हिन्दी/अंग्रेजी / संस्कृत/उर्दू / सिन्धी / पंजाबी / गुजराती (भाषा-1 का चयन आवेदन पत्र में अंकित भाषा सूची में से ही किया जाना आवश्यक है। इस भाग में वही भाषा होगी जो शिक्षण माध्यम ‘Medium of Instruction’ की भाषा है। जिसका चयन ऑन-लाइन आवेदन में अंकित किया है।) | 30 बहु विकल्प प्रश्न | 30 अंक |
खण्ड-III भाषा-II हिन्दी / अंग्रेजी / संस्कृत/उर्दू / सिन्धी / पंजाबी / गुजराती (भाषा-II का चयन आवेदन पत्र में अंकित भाषा सूची में से ही किया जाना आवश्यक है। जिसका चयन ऑन-लाइन आवेदन में अंकित किया है। किन्तु यह भाषा 1 के रूप में चयनित भाषा से भिन्न होगी।) | 30 बहु विकल्प प्रश्न | 30 अंक |
खण्ड- IV गणित | 30 बहु विकल्प प्रश्न | 30 अंक |
खण्ड- V पर्यावरण अध्ययन | 30 बहु विकल्प प्रश्न | 30 अंक |
योग | 150 बहु विकल्प प्रश्न | 150 अंक |
समय | 2.30 घण्टा |
Level 2 (Paper II): उच्च प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 6 से 8) | ||
खण्ड | प्रश्न | अंक |
खण्ड- 1 बाल विकास एवं शिक्षण विधियाँ | 30 बहु विकल्प प्रश्न | 30 अंक |
खण्ड – II भाषा-I – हिन्दी/ अंग्रेजी / संस्कृत/उर्दू / सिन्धी / पंजाबी / गुजराती (भाषा-1 का चयन आवेदन पत्र में अंकित भाषा सूची में से ही किया जाना आवश्यक है। इस भाग में वही भाषा होगी जो शिक्षण माध्यम ‘Medium of Instruction’ की भाषा है। जिसका चयन ऑन-लाइन आवेदन में अंकित किया है।) | 30 बहु विकल्प प्रश्न | 30 अंक |
खण्ड – III भाषा-II – हिन्दी/ अंग्रेजी / संस्कृत/उर्दू / सिन्धी / पंजाबी / गुजराती (भाषा-II का चयन आवेदन पत्र में अंकित भाषा सूची में से ही किया जाना आवश्यक है। जिसका चयन ऑनलाइन आवेदन में अंकित किया है। किन्तु यह भाषा 1 के रूप में चयनित भाषा से भिन्न होगी।) | 30 बहु विकल्प प्रश्न | 30 अंक |
खण्ड – IV: (अ) गणित एवं विज्ञान के शिक्षक हेतु-IV (अ) गणित एवं विज्ञान विषय या (ब) सामाजिक अध्ययन के शिक्षक हेतु IV (ब) सामाजिक अध्ययन विषय या (स) अन्य विषय के शिक्षक हेतु IV (अ) अथवा IV (ब) में से कोई एक | 60 बहु विकल्प प्रश्न | 60 अंक |
योग | 150 बहु विकल्प प्रश्न | 150 अंक |
समय | 2.30 घण्टा |
REET Syllabus in Hindi 2026
(रीट सिलेबस 2025)
REET Syllabus in Hindi 2026 (रीट सिलेबस लेवल 1): बाल विकास एवं शिक्षण विधियाँ
- बाल विकास: वृद्धि एवं विकास की संकल्पना, विकास के विभिन्न आयाम एवं सिद्धान्त, विकास को प्रभावित करने वाले कारक (विशेष रूप से परिवार एवं विद्यालय के संदर्भ में) एवं अधिगम से उनका संबंध । वंशानुक्रम एवं वातावरण की भूमिका।
- व्यक्तिगत विभिन्नताएँ अर्थ, प्रकार एवं व्यक्तिगत विभिन्नताओं को प्रभावित करने वाले कारक।
- व्यक्तित्व: संकल्पना, प्रकार व व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाले कारक। व्यक्तित्व का मापन।
- बुद्धि: संकल्पना, सिद्धान्त एवं इसका मापन, बहुबुद्धि सिद्धान्त एवं इसके निहितार्थ।
- विविध अधिगमकर्ताओं की समझ पिछडे, विमंदित, प्रतिभाशाली, सृजनशील, अलाभान्वित वंचित, विशेष आवश्यकता वाले बच्चे एवं अधिगम अक्षमता युक्त बच्चे।
- अधिगम में आने वाली कठिनाइयों
- समायोजन की संकल्पना एवं तरीके, समायोजन में अध्यापक की भूमिका
- अधिगम का अर्थ एवं संकल्पना। अधिगम को प्रभावित करने वाले कारक।
- अधिगम के सिद्धान्त एवं इनके निहितार्थ ।
- बच्चे सीखते कैसे है ? अधिगम की प्रक्रियाएँ। चिन्तन, कल्पना एवं तर्क
- अभिप्रेरणा व इसके अधिगम के लिए निहितार्थ।
- शिक्षण अधिगम की प्रक्रियाएँ, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के संदर्भ में शिक्षण अधिगम की व्यूह रचना एवं विधियाँ।
- आकलन, मापन एवं मूल्यांकन का अर्थ एवं उद्देश्य, समग्र एवं सतत् मूल्यांकन, उपलब्धि परीक्षण का निर्माण।
- सीखने के प्रतिफल
- क्रियात्मक अनुसन्धान
- शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 अध्यापकों की भूमिका एवं दायित्व।
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020)
- प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा
- बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान
- स्कूलो में पाठ्यक्रम एवं शिक्षण शास्त्र
- शिक्षक
- समतामूलक एवं समावेशी शिक्षा
- स्कूल शिक्षा के लिए मानक निर्धारण एवं प्रत्यापन
- राजस्थान की समसामयिक बाल कल्याणकारी शैक्षिक योजनाएं
REET Syllabus in Hindi 2026 (रीट सिलेबस लेवल 1): खण्ड- IV गणित
- एक करोड़ तक की पूर्ण संख्याएँ, स्थानीय मान, तुलना, गणितीय मूल संक्रियाएँ – जोड़, बाकी, गुणा, भाग; भारतीय मुद्रा, वैदिक गणित।
- भिन्न की अवधारणा, भिन्न भिन्न की तुलना, भिन्न भिन्न की तुलना, भिन्न भिन्न की तुलना, अभाज्य एवं संयुक्त संख्या, लघुत्तम समापवर्तक।
- ऐकिक नियम, औसत, लाभ-हानि, सरल ब्याज।
- समतल व वक्रतल, समतल व ठोस ज्यामितीय आकृतियाँ समतल ज्यामितीय आकृतियों की विशेषतायें बिन्दु, रेखा, किरण, रेखा खण्ड, कोण एवं उनके प्रकार। लम्बाई, भार, धारिता, समय, क्षेत्रमापन एवं इनकी मानक इकाइयां एवं उनमें संबंध वर्गाकार तथा आयताकार वस्तुओं के पृष्ठ तल का क्षेत्रफल एवं परिमाप।
- गणित की प्रकृति एवं तर्क शक्ति, पाठ्यक्रम में गणित की महत्ता, गणित की भाषा, सामुदायिक गणित, आंकडो का प्रबंधन ।
- औपचारिक एवं अनौपचारिक विधियों द्वारा मूल्यांकन, शिक्षण की समस्याएं, त्रुटि विश्लेषण एवं शिक्षण एवं अधिगम से संबंधित, निदानात्मक एवं उपराचारात्मक शिक्षण।
REET Syllabus in Hindi 2026 (रीट सिलेबस लेवल 1): खण्ड- V पर्यावरण अध्ययन
- परिवार – आपसी संबंध, एकल एवं संयुक्त परिवार, सामाजिक बुराईयां (बाल विवाह, दहेज प्रथा, बालश्रम, चोरी), दुर्व्यसन (नशाखोरी, धूम्रपान) और इनके व्यक्तिगत, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणाम ।
- वस्त्र एवं आवास – विभिन्न ऋतुओं में पहने जाने वाले वस्त्र, घर पर वस्त्रों का रख-रखाव, हस्त करघा तथा पावरलूम, जीव जन्तुओं के आवास, विभिन्न प्रकार के मानव-आवास, आवास और निकटवर्ती स्थानों की स्वच्छता, आवास निर्माण हेतु विभिन्न प्रकार की सामग्री।
- व्यवसाय – अपने परिवेश के व्यवसाय (कपड़े सिलना, बागवानी, कृषि कार्य, पशुपालन, सब्जीवाला आदि), लघु एवं कुटीर उद्योग, राजस्थान राज्य के प्रमुख उद्योग एवं हस्तकलाएं, उपभोक्ता संरक्षण की आवश्यकता, सहकारी समितियां।
- हमारी सभ्यता, संस्कृति – राष्ट्रीय प्रतीक, राष्ट्रीय पर्व, राजस्थान के मेले एवं त्यौहार, राजस्थान की वेशभूषा एवं आभूषण, राजस्थान का खान-पान, राजस्थान की वास्तुकला, राजस्थान के पर्यटन स्थल, राजस्थान की प्रमुख विभूतियां एवं गौरव, राजस्थान की विरासत (प्रमुख दुर्ग, महल, स्मारक) राजस्थान की चित्रकला, राजस्थान की लोकोक्तियां, राजस्थान के लोकदेवता।
- राजस्थान का सामान्य ज्ञान
- परिवहन और संचार यातायात और संचार के साधन, सडक पर चलने और यातायात के नियम, यातायात के संकेत, संचार साधनों का जीवन शैली पर प्रभाव।
- अपने शरीर की देख-भाल शरीर के बाहय अंग और उनकी साफ-सफाई, शरीर के आंतरिक अंगों की सामान्य जानकारी, संतुलित भोजन की जानकारी और इसका महत्व, सामान्य रोग (आंत्रशोथ, अमीबायोसिस, एनिमिया, फ्लुओरोसिस, मलेरिया, डेंगू) उनके कारण और बचाव के उपाय, पल्स पोलियो अभियान।
- सजीव जगत – पादपों और जंतुओं के संगठन के स्तर, सजीवों में विविधता, राज्य पुष्प, राज्य वृक्ष, राज्य पक्षी, राज्य पशु, संरक्षित वन क्षेत्रों एवं वन्य जीव (राष्ट्रीय उद्यान, वन्य जीव अभयारण्य, बाघ संरक्षित क्षेत्र, विश्व धरोहर) की जानकारी, पादपों तथा जंतुओं की जातियों का संरक्षण, कृषि पद्धतियां।
- जल जल, वन, नमभूमि और मरूस्थल की मूलभूत जानकारी, विभिन्न प्रकार के प्रदूषण एवं इनका नियंत्रण, जल के गुण, जल के स्त्रोत, जल-प्रबंधन, राजस्थान में कलात्मक जल स्त्रोत, पेयजल व सिंचाई स्त्रोत।
- हमारी पृथ्वी व अंतरिक्ष- सौर परिवार, भारत के अंतरिक्ष यात्री।
- पर्वतारोहण- पर्वतारोहण में कठिनाईयां एंव काम आने वाले औजार, भारत की प्रमुख महिला पर्वतारोही।
- पर्यावरण अध्ययन के क्षेत्र एव संकल्पना: पर्यावरण अध्ययन का महत्व, समाकलित पर्यावरण अध्ययन, पर्यावरण शिक्षा के अधिगम सिद्धान्त, पर्यावरण अध्ययन का विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषयों के साथ अन्तर्सम्बन्ध एवं क्षेत्र
- पर्यावरणीय शिक्षाशास्त्र- संकल्पना प्रस्तुतीकरण के उपागम । क्रियाकलाप, प्रयोग / प्रायोगिक कार्य, चर्चा। समग्र एवं सतत मूल्यांकन, शिक्षण सामग्री / सहायक सामग्री, शिक्षण की समस्याएँ, सूचना एवं संचार प्रोद्यौगिकी।
REET Syllabus in Hindi 2026 (रीट सिलेबस लेवल 1): भाषा 1 हिंदी
- एक अपठित गद्यांश में से निम्नलिखित व्याकरण संबंधी प्रश्न: पर्यायवाची, विलोम, वाक्याशों के लिए एक शब्द, शब्दार्थ, शब्द शुद्धि। उपसर्ग, प्रत्यय, संधि और समास । संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, अव्यय ।
- एक अपठित गद्यांश में से निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रश्न: रेखांकित शब्दों का अर्थ स्पष्ट करना, वचन, काल, लिंग ज्ञात करना। दिए गए शब्दों का वचन, काल और लिंग बदलना ।
- वाक्य रचना, वाक्य के अंग, वाक्य के प्रकार, पदबंध, मुहावरे और लोकोक्तियाँ, विराम चिह्न।
- भाषा की शिक्षण विधि, भाषा शिक्षण के उपागम, भाषा दक्षता का विकास ।
- भाषायी कौशलों का विकास (सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना) हिंदी भाषा शिक्षण में चुनौतियाँ, शिक्षण अधिगम सामग्री, पाठय पुस्तक, बहु-माध्यम एवं शिक्षण के अन्य संसाधन ।
- भाषा शिक्षण में मूल्यांकन, उपलब्धि परीक्षण का निर्माण, समग्र एवं सतत् मूल्यांकन, उपचारात्मक शिक्षण।
- राजस्थानी भाषा एवं बोलियों का सामान्य परिचय।
REET Syllabus Imp Apply Link
Events | Link |
---|---|
REET Prelims Syllabus PDF | Click Here |
REET Mains Syllabus PDF | Click Here |
Notification | Click Here |
Maths Notes | Download |
Resume Templates | Download |
Daily Latest Jobs | Click Here |
Join Our WhatsApp Group | Join Here |
Join Our Telegram Group | Join Here |
REET Syllabus in Hindi 2026: रीट सिलेबस लेवल 1 सभी विषयो के
Download All Subjects Syllabus PDF | |
Syllabus PDF | Click Here |
REET Syllabus in Hindi 2026: रीट सिलेबस लेवल 2 सभी विषयो के
Download All Subjects Syllabus PDF | |
Syllabus PDF | Click Here |
REET Previous Year Question Paper
REET पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (PYQs) हल करने से आपको एग्जाम पैटर्न/ सिलेबस और प्रश्नों की कठिनाई का अनुमान लगाने में बहुत आसानी होगी।
Year | डाउनलोड लिंक |
---|---|
REET Best Books
Books name | डाउनलोड लिंक |
---|---|
REET Preparation Tips
रीट की तैयारी कैसे करें? |
REET परीक्षा में सफलता पाने के लिए सही रणनीति और निरंतर अभ्यास बहुत ज़रूरी है। नीचे कुछ महत्वपूर्ण तैयारी टिप्स दिए गए हैं: सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझें सबसे पहले REET Syllabus 2025 और परीक्षा पैटर्न को अच्छे से पढ़ें। इससे आपको पता चलेगा कि किस विषय पर कितना फोकस करना है। अध्ययन की योजना (Study Plan) बनाएं रोज़ाना का टाइमटेबल बनाएं और हर विषय को बराबर समय दें। कठिन विषयों को प्राथमिकता दें और आसान विषयों को रिवीजन के लिए रखें। स्टैंडर्ड बुक्स और नोट्स का उपयोग करें बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र के लिए NCERT + विशेष गाइडबुक्स पढ़ें। भाषा (हिंदी और अंग्रेज़ी) के लिए ग्रामर और कॉम्प्रिहेंशन का अभ्यास करें। गणित और पर्यावरण अध्ययन के लिए NCERT की किताबें सबसे अच्छी हैं। मॉक टेस्ट और पिछले वर्ष के पेपर हल करें रोज़ाना कम से कम 1 मॉक टेस्ट दें। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करके परीक्षा पैटर्न और समय प्रबंधन की आदत डालें। समय प्रबंधन (Time Management) पर ध्यान दें परीक्षा में हर प्रश्न पर ज़्यादा समय न लगाएँ। आसान प्रश्न पहले हल करें और कठिन प्रश्नों को बाद में। नोट्स बनाकर रिवीजन करें हर विषय के छोटे-छोटे नोट्स तैयार करें। आखिरी समय में सिर्फ रिवीजन पर ध्यान दें। |
REET Notes
Subjects | Notes PDF |
---|---|
Notes PDF | Download |
REET FAQs
1. रीट एग्जाम का सिलेबस क्या है?
रीट (राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा) का सिलेबस दो स्तरों पर आधारित है: लेवल 1 (कक्षा 1-5 के लिए) और लेवल 2 (कक्षा 6-8 के लिए)। लेवल 1 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा 1 (हिंदी/अंग्रेजी/क्षेत्रीय भाषा), भाषा 2, गणित, पर्यावरण अध्ययन शामिल हैं। लेवल 2 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा 1, भाषा 2, गणित एवं विज्ञान या सामाजिक अध्ययन। सिलेबस NCERT आधारित है, जिसमें राजस्थान GK भी जोड़ा गया है। विस्तृत PDF आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें।
2. रीट लेवल 2 का सिलेबस क्या है?
रीट लेवल 2 (कक्षा 6-8) का सिलेबस बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (30 प्रश्न), भाषा 1 (30), भाषा 2 (30), और गणित/विज्ञान या सामाजिक अध्ययन (60 प्रश्न) पर आधारित है। विषयों में सीखने की प्रक्रिया, व्यक्तिगत अंतर, भाषा कौशल, गणित (संख्या प्रणाली, ज्यामिति), विज्ञान (भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान), सामाजिक अध्ययन (इतिहास, भूगोल, राजस्थान GK) शामिल हैं। सिलेबस ग्रेजुएट स्तर का है।
3. रीट 2025 का सिलेबस हिंदी में क्या है?
रीट 2025 का सिलेबस हिंदी में उपलब्ध है: लेवल 1 – बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (बाल मनोविज्ञान, सीखना), भाषा 1 (हिंदी व्याकरण, समझ), भाषा 2, गणित (संख्या, आकृति), पर्यावरण अध्ययन (पर्यावरण, स्वास्थ्य)। लेवल 2 – बाल विकास, भाषा 1-2, गणित/विज्ञान (भौतिकी, रसायन, जीव) या सामाजिक अध्ययन (इतिहास, भूगोल, राजस्थान संस्कृति)। आधिकारिक PDF राजस्थान बोर्ड की साइट पर हिंदी में डाउनलोड करें।
4. रीट की तैयारी के लिए कौन सी बुक खरीदें?
रीट की तैयारी के लिए सर्वश्रेष्ठ किताबें: बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र – “Child Development & Pedagogy” by Disha Publication; हिंदी – “REET Hindi” by Lucent; गणित – “REET Mathematics” by Arihant; EVS – “REET Environmental Studies” by RPH Editorial; सामान्य ज्ञान – “Rajasthan GK” by Crown Publication। सॉल्व्ड पेपर्स के लिए “REET Previous Year Papers” by Kiran Prakashan। NCERT किताबें (कक्षा 1-8) बेसिक्स के लिए उपयोगी।
5. 2025 की रीट परीक्षा का पैटर्न क्या है?
रीट 2025 का पैटर्न: दोनों लेवल में 150 MCQ (150 अंक), समय 2.5 घंटे। लेवल 1: बाल विकास (30), भाषा 1 (30), भाषा 2 (30), गणित (30), EVS (30)। लेवल 2: बाल विकास (30), भाषा 1 (30), भाषा 2 (30), गणित/विज्ञान या सामाजिक अध्ययन (60)। 5 विकल्प, प्रत्येक गलत/अनुत्तरित पर 1/3 नेगेटिव मार्किंग। ऑफलाइन मोड, कोई सेक्शनल क्वालीफाइंग।
6. रीट पात्रता परीक्षा में कितने नंबर चाहिए?
रीट में न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स: सामान्य – 60% (90/150), SC/ST/OBC/EWS – 55% (82.5/150), TSP क्षेत्र SC/ST – 36% (54/150), PwD – 40-50%, विधवा/एक्स-सर्विसमैन – 50%। लेवल 1 और 2 दोनों के लिए समान। कुल 150 अंकों में ये मार्क्स प्राप्त करने पर पास।
7. रीट की परीक्षा से कौन सी नौकरी मिलती है?
रीट पास करने पर राजस्थान सरकारी स्कूलों में ग्रेड 3 शिक्षक (प्राइमरी लेवल 1: कक्षा 1-5; अपर प्राइमरी लेवल 2: कक्षा 6-8) की नौकरी मिलती है। यह पात्रता प्रमाणपत्र प्रदान करता है, जिससे RSMSSB भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। वेतन: ₹23,700-₹44,300 (7वें वेतन आयोग)। प्राइवेट स्कूलों में भी उपयोगी।
8. रीट पात्रता कितने साल की होती है?
रीट पात्रता प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) की वैधता आजीवन (लाइफटाइम) है। पहले 3 वर्ष थी, लेकिन 2022 से राजस्थान सरकार ने इसे स्थायी कर दिया। एक बार पास करने पर हमेशा वैध रहता है, लेकिन बेहतर स्कोर के लिए दोबारा परीक्षा दे सकते हैं।
- REET Syllabus in Hindi
- REET Syllabus in Hindi 2025
- REET Syllabus in Hindi PDF
- REET Syllabus in Hindi PDF Download
- REET Syllabus in Hindi Level 1
- REET Syllabus in Hindi Level 2
- reet ka syllabus
- रीट सिलेबस 2025
- रीट सिलेबस लेवल 2
- रीट सिलेबस लेवल 1
- रीट सिलेबस 2025 लेवल 2
- रीट सिलेबस लेबल 1 मेन्स
- रीट सिलेबस 2026
- रीट सिलेबस लेवल 2 पीडीएफ
- रीट सिलेबस लेवल 2 साइंस पीडीएफ
- रीट सिलेबस लेवल 2 मेन्स
Sarkari Naukri By Qualification…
8TH Jobs (1,000+) | 10TH Jobs (25,670+) |
ITI/NCVT Jobs (5,858+) | 12TH Jobs (3,670+) |
Diploma Jobs (3,760+) | B.Tech/M.Tech (4,760+) |
BA Jobs (7,480+) | B.com Jobs (7,477+) |
B.Sc Jobs (2,477+) | MSW Jobs (1,477+) |
M.Sc Jobs (4,317+) | MBA Jobs (4,317+) |
MA Jobs (7,477+) | Graduate Jobs (23,477+) |
Post Graduate Jobs (9,477+) | View All |
Department Wise Sarkari Job..
SSC Exams | Bank Jobs |
UPSC Exams | Teaching Jobs |
Railway Jobs | Engineering Job |
Nursing Job | Medical Job |
Police Job | Defence Job |
Judiciary Job | Insurance Job |
Other Govt. Exams | View All |