BPSC ka Syllabus 2025 (बीपीएससी सिलेबस इन हिंदी 2025)
BPSC Syllabus in Hindi 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) हर साल राज्य स्तरीय सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं का आयोजन करता है, जिसमें हज़ारों अभ्यर्थी शामिल होते हैं। BPSC सिलेबस 2025 जानना हर उम्मीदवार के लिए बेहद ज़रूरी है क्योंकि यही परीक्षा की तैयारी का पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम होता है। इस बीपीएससी सिलेबस 2025 के आधार पर ही उम्मीदवार अपनी स्टडी प्लानिंग, टाइम मैनेजमेंट और प्रैक्टिस स्ट्रेटेजी तैयार कर सकते हैं।
BPSC परीक्षा मुख्यतः तीन चरणों में होती है – प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और साक्षात्कार (Interview)। प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective) होती है जबकि मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक (Descriptive) होती है।
बीपीएससी की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवारों को बीपीएससी सिलेबस 2025 (BPSC Syllabus in Hindi 2025) को समझना बेहद जरूरी है। बीपीएससी परीक्षा में सफलता पाने के लिए सभी कैंडिडेट को बीपीएससी सिलेबस 2025 की पूरी जानकारी विस्तृत रूप से होनी चाहिए, जिससे कैंडिडेट अपनी परीक्षा की रणनीति बना सकें।
अपनी तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए उम्मीदवार बीपीएससी प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर जरूर हल करें। बीपीएससी प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर हल करने से आपको एग्जाम पैटर्न और इंर्पोटेंट टॉपिक्स की समझ हो जाएगी, कि किस टॉपिक से किस प्रकार के क्वेश्चन पूछे जाते हैं।
ऐसे में जिन उम्मीदवारों को बीपीएससी सिलेबस 2025 की संपूर्ण जानकारी है वह टॉपिक वाइज अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। तो यदि आपने बीपीएससी का एप्लीकेशन फॉर्म फिल किया है या फिर एसएससी जीडी का एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले हैं, तो आप बीपीएससी सिलेबस इन हिंदी पीडीएफ (BPSC Syllabus 2025 PDF Download in Hindi) को डाउनलोड करके अपने पास जरूर रख ले।
उसके बाद बीपीएससी सिलेबस पीडीएफ (BPSC Syllabus in Hindi PDF 2025) के अनुसार टॉपिक वाइज तैयारी शुरू करें।
जिन लोगों को यह जानकारी चाहिए कि बीपीएससी का सिलेबस क्या है किसी और बीपीएससी सिलेबस (BPSC 2025 Syllabus in Hindi) के अनुसार एग्जाम की तैयारी कैसे करें, तो इस लेख में बीपीएससी एक्जाम सिलेबस 2025 के संपूर्ण जानकारी विस्तृत रूप से दी गई है।
उम्मीदवार पूरे सिलेबस को अच्छी तरह से पढ़ ले, उसके बाद यह देख ले किस टॉपिक से कितने क्वेश्चन पूछे जाते हैं। उसी के अनुसार अपनी पढ़ाई स्टार्ट करें। इस लेख में दी गई जानकारी के अलावा यदि उम्मीदवार को बीपीएससी सिलेबस (BPSC Syllabus in Hindi 2025) से संबंधित कोई अन्य जानकारी प्राप्त करनी है तो वह नीचे दिए गए फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से अपने प्रश्न पूछ सकते हैं तथा कमेंट बॉक्स में अपने प्रश्न पूछ सकते हैं।
BPSC Syllabus 2025 in Hindi: Exam Overview
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) राज्य प्रशासनिक सेवाओं और अन्य प्रतिष्ठित पदों के लिए परीक्षा आयोजित करता है। यह परीक्षा पूरे बिहार के लाखों अभ्यर्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा वाली मानी जाती है।
- परीक्षा का नाम: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025
- आयोजक संस्था: Bihar Public Service Commission (BPSC)
- परीक्षा मोड: ऑफलाइन (OMR आधारित)
- योग्यता (Eligibility): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण
- पदों का प्रकार: Dy. Collector, DSP, Revenue Officer, Block Development Officer (BDO), Assistant Commissioner, आदि।
- आधिकारिक वेबसाइट: www.bpsc.bih.nic.in
BPSC Syllabus in Hindi 2025: Selection Process
BPSC परीक्षा मुख्यतः तीन चरणों में होती है –
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
- मुख्य परीक्षा (Mains)
- साक्षात्कार (Interview)
BPSC Syllabus in Hindi 2025: Exam Pattern
BPSC Prelims Exam Pattern 2025 (प्रारम्भिक परीक्षा भाग – 1)
- प्रारम्भिक परीक्षा दो घण्टों की होगी, जिसमें सामान्य अध्ययन का एक पत्र 150 (एक सौ पचास) अंकों का होगा। प्रश्न पत्र हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में होंगे।
- प्रारम्भिक परीक्षा के सामान्य अध्ययन पत्र के प्रश्न-पत्र वस्तुनिष्ठ एवम् बहुविकल्प प्रकार के होंगे।
- उम्मीदवार वस्तुपूरक प्रश्न-पत्रों (प्रश्न पुस्तिका) का उत्तर देने के लिये कैलकुलेटर का प्रयोग नहीं कर सकते हैं।
- प्रारम्भिक परीक्षा महज जाँच परीक्षा होगी, जिसके आधार पर मुख्य परीक्षा हेतु उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा। अतः इसमें प्राप्त किये गये अंकों का मुख्य परीक्षा से कोई संबंध नहीं होगा। इसमें उत्तीर्णता अनिवार्य होगी और इसके लिए आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम अर्हतांक प्राप्त करना होगा। मुख्य परीक्षा के लिए चुने जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या कुल संसूचित रिक्तियों की दस गुनी होगी।
- प्रारम्भिक परीक्षा के प्राप्तांकों के जोड़ की शुद्धता जाँच कराने एवं इसके प्राप्तांक निर्गत करने का प्रावधान नहीं है।
| विषय | प्रश्नो की संख्या | अंक |
|---|---|---|
| सामान्य अध्ययन | 150 | 150 (एक सौ पचास) अंकों |
| समय | 2 घंटे | |
| नकारात्मक अंकन (Negative Marking) | 1/3 प्रत्येक गलत उत्तर के लिए | |
| प्रश्नो की भाषा | प्रश्न पत्र हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में | |
| प्रश्नो के प्रकार | सामान्य अध्ययन पत्र के प्रश्न-पत्र वस्तुनिष्ठ एवम् बहुविकल्प प्रकार | |
BPSC Mains Exam Pattern 2025 (मुख्य परीक्षा भाग – 2)
| विषय | अंक | |
|---|---|---|
| सामान्य हिंदी | 100 अंक | |
| सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र 1 | 300 अंक | |
| सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र 2 | 300 अंक | |
| निबंध | 300 अंक | |
| वैकल्पिक विषय | 100 अंक | |
| कुल योग | 1100 अंक | |
| समय | 3-3 घंटे प्रत्येक पेपर के लिए | |
| प्रश्नो की भाषा | प्रश्न पत्र हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में | |
Minimum Qualifying Marks: सामान्य वर्ग के लिए 40%, पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5%, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के लिए 34% अनुसूचित जाति/जनजाति, महिलाओं तथा निःशक्तता से ग्रस्त (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए 32% | ||
BPSC Interview Exam Pattern 2025: व्यक्तित्व परीक्षण (भाग-3)
- मुख्य परीक्षा में सफलीभूत उम्मीदवारों का व्यक्तित्व परीक्षण 120 अंकों का होगा।
- व्यक्तित्व परीक्षण हेतु आमंत्रित उम्मीदवारों को व्यक्तित्व परीक्षण में भाग लेना अनिवार्य है, अन्यथा वे अंतिम परीक्षाफल हेतु बनाये जाने वाले मेधा सूची में शामिल नहीं किये जायेंगे।
| Subjects | Marks |
|---|---|
| व्यक्तित्व परीक्षण (Personality Test) | 120 अंक |
BPSC Syllabus in Hindi 2025
(बीपीएससी सिलेबस इन हिंदी 2025)
बीपीएससी प्रीलिम्स सिलेबस 2025 (BPSC Prelims Syllabus in Hindi 2025)
सामान्य अध्ययन: इस पत्र में ज्ञान विज्ञान के निम्नलिखित क्षेत्रों से संबंधित प्रश्न होंगेः- 🔹सामान्य विज्ञानः- राष्ट्रीय तथा सामान्य विज्ञान, अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास तथा बिहार के इतिहास की प्रमुख विशेषताएँ। 🔹सामान्य भूगोलः- बिहार के प्रमुख भौगोलिक प्रभाग तथा यहाँ की महत्वपूर्ण नदियाँ, भारत की राज्य व्यवस्था और आर्थिक व्यवस्था, आजादी के पश्चात् बिहार की अर्थव्यवस्था के प्रमुख परिवर्तन, भारत का राष्ट्रीय आंदोलन तथा इसमें बिहार का योगदान। सामान्य मानसिक योग्यता को जाँचने वाला प्रश्न:- 🔹 सामान्य विज्ञान के अन्तर्गत दैनिक अनुभव तथा प्रेक्षण से संबंधित विषयों सहित विज्ञान की सामान्य जानकारी तथा परिबोध पर ऐसे प्रश्न पूछे जायेंगे, जिसकी किसी भी सुशिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जा सकती है, जिसने वैज्ञानिक विषयों का विशेष अध्ययन नहीं किया है। 🔹 इतिहास के अन्तर्गत विषय के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में विषय की सामान्य जानकारी पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। परीक्षार्थियों से आशा की जाती है कि वे बिहार के इतिहास की मुख्य घटनाओं से परिचित होंगे। 🔹भूगोल विषय में “भारत तथा बिहार” के भूगोल पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। “भारत तथा बिहार का भूगोल” के अन्तर्गत देश के सामाजिक तथा आर्थिक भूगोल से संबंधित प्रश्न होंगे, जिनमें भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक साधनों की प्रमुख विशेषताएँ सम्मिलित होंगी। भारत की राज्य व्यवस्था और आर्थिक व्यवस्था के अन्तर्गत देश की राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, सामुदायिक विकास तथा भारतीय योजना (बिहार के संदर्भ में भी) सम्बन्धी जानकारी का परीक्षण किया जायेगा। 🔹”भारत के राष्ट्रीय आंदोलन” के अन्तर्गत उन्नीसवीं शताब्दी के पुनरूत्थान के स्वरूप और स्वभाव, राष्ट्रीयता का विकास तथा स्वतंत्रता प्राप्ति से संबंधित प्रश्न पूछे जायेंगे। परीक्षार्थियों से आशा की जाती है कि वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बिहार की भूमिका पर पूछे गए प्रश्नों के भी उत्तर दें। |
बीपीएससी मेन्स सिलेबस 2025 (BPSC Mains Syllabus in Hindi 2025)
सामान्य हिन्दी
इस पत्र में प्रश्न बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के माध्यमिक (सेकेण्डरी) स्तर के होंगे। इस परीक्षा में सरल हिन्दी में अपने भावों को स्पष्टतः एवं शुद्ध शुद्ध रूप में व्यक्त करने की क्षमता और सहज बोध शक्ति की जाँच समझी जायेगी। अंकों का विवरण निम्न प्रकार होगाः-
- निबन्ध: 30 अंक
- व्याकरण: 30 अंक
- वाक्य विन्यास: 25 अंक
- संक्षेपण: 15 अंक
सामान्य अध्ययन – पत्र 1
- भारत का आधुनिक इतिहास और भारतीय संस्कृति।
- राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्व का वर्तमान घटना चक्र।
- सांख्यिकी विश्लेषण आरेखन और चित्रण।
- पत्र- 1 में आधुनिक भारत (तथा बिहार के विशेष सन्दर्भ में) के इतिहास और भारतीय संस्कृति के अन्तर्गत लगभग उन्नीसवीं शताब्दी के मध्य भाग से लेकर देश के इतिहास की रूप रेखा के साथ-साथ गाँधी, रवीन्द्र और नेहरू से संबंधित प्रश्न भी सम्मिलित होंगे।
- बिहार के आधुनिक इतिहास के संदर्भ में प्रश्न इस क्षेत्र में पाश्चात्य शिक्षा (प्रौद्योगिकी शिक्षा समेत) के आरम्भ और विकास से पूछे जाएंगे।
- इसमें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बिहार की भूमिका से संबंधित प्रश्न रहेंगे। ये प्रश्न मुख्यतः संथाल विद्रोह, बिहार में 1857 विरसा का आन्दोलन, चम्पारण सत्याग्रह तथा 1942 का भारत छोड़ो आंदोलन से पूछे जाएँगे।
- परीक्षार्थियों से आशा की जाती है कि वे मौर्य काल तथा पाल काल की कला और पटना कलम चित्रकला की मुख्य विशेषताओं से परिचित होंगे।
- सांख्यिकीय विश्लेषण आरेखन और सचित्र निरूपण से संबंधित विषयों में सांख्यिकीय आरेखन या चित्रात्मक रूप से प्रस्तुत सामग्री की जानकारी के आधार पर सहज बुद्धि का प्रयोग करते हुए कुछ निष्कर्ष निकालना और उसमें पाई गई कमियों, सीमाओं और असंगतियों का निरूपण करने की क्षमता की परीक्षा होगी।
सामान्य अध्ययन – पत्र 2
- भारतीय राज्य व्यवस्था।
- भारतीय अर्थ व्यवस्था और भारत का भूगोल ।
- भारत के विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका और प्रभाव।
- पत्र- 2 में भारतीय राज्य व्यवस्था से संबंधित खंड में भारत की (तथा बिहार की) राजनीतिक व्यवस्था से संबंधित प्रश्न होंगे।
- भारतीय अर्थ व्यवस्था और भारत तथा बिहार के भूगोल से संबंधित खंड में भारत की योजना और भारत के भौतिक, आर्थिक और सामाजिक भूगोल से संबंधित प्रश्न पूछे जाएँगे।
- भारत के विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्व और प्रभाव से संबंधित तीसरे खंड में ऐसे प्रश्न पूछे जाएँगे, जो भारत तथा बिहार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्व के बारे में उम्मीदवार की जानकारी की परीक्षा करे। इनमें प्रायोगिक पक्ष पर बल दिया जाएगा।
Imp Apply Link
| Events | Link |
|---|---|
| BPSC Prelims Syllabus PDF | Click Here |
| BPSC Mains Syllabus PDF | Click Here |
| Notification | Click Here |
| Maths Notes | Download |
| Resume Templates | Download |
| Daily Latest Jobs | Click Here |
| Join Our WhatsApp Group | Join Here |
| Join Our Telegram Group | Join Here |
बीपीएससी वैकल्पिक विषय सिलेबस 2025 (BPSC Optional Syllabus in Hindi 2025)
| वैकल्पिक विषय | PDF Link |
|---|---|
| कृषि विज्ञान | Click Here |
| पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान | Click Here |
| मानव विज्ञान | Click Here |
| वनस्पति विज्ञान | Click Here |
| रसायन विज्ञान | Click Here |
| सिविल इंजीनियरिंग | Click Here |
| वाणिज्यिक शास्त्र तथा लेखा विधि | Click Here |
| अर्थशास्त्र | Click Here |
| विद्युत इंजीनियरिंग | Click Here |
| भूगोल | Click Here |
| भू-विज्ञान | Click Here |
| इतिहास | Click Here |
| श्रम एवं समाज कल्याण | Click Here |
| विधि | Click Here |
| प्रबंधन | Click Here |
| गणित | Click Here |
| यांत्रिक इंजीनियरिंग | Click Here |
| दर्शन शास्त्र | Click Here |
| भौतिकी | Click Here |
| राजनीति विज्ञान तथा अन्तर्राष्ट्रीय संबंध | Click Here |
| मनोविज्ञान | Click Here |
| लोक प्रशासन | Click Here |
| समाज शास्त्र | Click Here |
| सांख्यिकी | Click Here |
| प्राणी विज्ञान | Click Here |
| हिन्दी भाषा और साहित्य | Click Here |
| अंग्रेजी भाषा और साहित्य | Click Here |
| उर्दू भाषा और साहित्य | Click Here |
| बंगला भाषा और साहित्य | Click Here |
| संस्कृत भाषा और साहित्य | Click Here |
| फारसी भाषा और साहित्य | Click Here |
| अरबी साहित्य और भाषा | Click Here |
| पाली भाषा और साहित्य | Click Here |
| मैथिली भाषा और साहित्य | Click Here |
BPSC Previous Year Question Paper
BPSC पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (PYQs) हल करने से आपको एग्जाम पैटर्न/ सिलेबस और प्रश्नों की कठिनाई का अनुमान लगाने में बहुत आसानी होगी।
| Year | डाउनलोड लिंक |
|---|---|
| 70th BPSC Mains General Studies II | sanskritiias.com/uploaded_files/pdf/BPSC_Mains_General_Studies_II.pdf |
| 70th BPSC Mains General Studies I | https://www.sanskritiias.com/uploaded_files/pdf/BPSC_Mains_General_Studies_I.pdf |
| 70th BPSC Mains Essay | https://www.sanskritiias.com/uploaded_files/pdf/BPSC_Mains_Essay.pdf |
| 70th-BPSC Prelims Previous Years Question | https://www.sanskritiias.com/uploaded_files/pdf/BPSC-70th-Question-Paper_Pre_Exam-2024.pdf |
BPSC Best Books 2025
| Books name | डाउनलोड लिंक |
|---|---|
| Arihant BPSC Solved Papers 2025 Edition | With 71st Combined (Pre) | https://amzn.to/45XFCI3 |
| Tarkash Current Affairs Book for 71st BPSC Prelims 2025, 1000+ MCQs | https://amzn.to/460voa4 |
| Arihant 71st BPSC Prelims Exam 2025 | With 3-in-1 Success Kit , Based Quick Revision Notes, 20 Years’ PYQs and 10 Practice Sets | https://amzn.to/4phlWGE |
| Disha Errorless 21 Year-wise Bihar BPSC Prelims General Studies Previous Year Solved Papers (1994 – 2024) 5th Edition | https://amzn.to/47DCd2w |
BPSC Preparation Tips
| बीपीएससी की तैयारी कैसे करें? |
|---|
| BPSC परीक्षा राज्य सेवा आयोग की सबसे प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में से एक है, इसलिए इसकी तैयारी के लिए एक data-driven, structured और resource-oriented strategy अपनाना ज़रूरी है। नीचे कुछ advanced preparation guidelines दी गई हैं: Syllabus Mapping और Micro-Planning 🔹BPSC Prelims एवं Mains सिलेबस को छोटे-छोटे टॉपिक्स में विभाजित करें। 🔹एक topic-wise study calendar बनाएँ ताकि हर विषय को निश्चित समय सीमा में पूरा किया जा सके। Standard Resources Identification 🔹Prelims के लिए NCERT + बिहार विशेष की किताबें बेसिक स्रोत रहेंगी। 🔹Mains के लिए Laxmikant (Polity), Spectrum (History), Ramesh Singh (Economy), Bihar Economic Survey और Government Reports अनिवार्य हैं। Current Affairs Integration 🔹करंट अफेयर्स को static subjects के साथ integrate करें। उदाहरण के लिए – 🔹”Environment + Current Events” या “Economy + Budget/Survey”। मासिक पत्रिकाएँ (Yojana, Kurukshetra) और PIB Updates को नियमित रूप से पढ़ें। Answer Writing Framework 🔹Mains में उत्तर लेखन के लिए Introduction-Body-Conclusion (IBC) format का उपयोग करें। 🔹उत्तरों में data, reports, और case studies (विशेषकर बिहार से संबंधित) का उल्लेख करें। Revision Cycle (3-Tier Approach) 🔹पहला रिवीजन: नए टॉपिक पढ़ने के 48 घंटे के भीतर। 🔹दूसरा रिवीजन: 7 दिन के अंदर। 🔹तीसरा रिवीजन: परीक्षा से पहले। यह spaced repetition technique long-term retention सुनिश्चित करती है। Mock Tests और PYQs Analysis 🔹हर सप्ताह कम से कम 1 Prelims Test और हर 10 दिन में 1 Mains Answer Writing Practice करें।सिर्फ mock देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि error analysis करके weak areas को identify करें। Bihar Specific Focus 🔹बिहार का भूगोल, इतिहास, अर्थव्यवस्था, पंचवर्षीय योजनाएँ और सामाजिक-आर्थिक सर्वे परीक्षा का scoring क्षेत्र है। 🔹Bihar Economic Survey और Census Data को अच्छी तरह तैयार करें। Time Management Strategy 🔹Prelims में प्रति प्रश्न औसतन 1 मिनट से कम समय देना होगा। 🔹Mains उत्तर लेखन में प्रति उत्तर लगभग 7–8 मिनट का टाइम-फ्रेम सेट करें। Digital Tools का उपयोग 🔹Current Affairs Compilation apps, Evernote/Notion में digital notes, और online test series से अपनी तैयारी को streamline करें। Health & Consistency Optimization 🔹रोज़ाना 6–7 घंटे effective study + 1 घंटे revision का schedule बनाएँ। 🔹नींद और शारीरिक फिटनेस को maintain करें क्योंकि exam preparation एक long-term process है। |
BPSC Notes 2025
| Subjects | Notes PDF |
|---|---|
| Notes PDF | Download |
BPSC FAQs: People Also Ask
बीपीएससी परीक्षा का सिलेबस हिंदी में क्या है?
प्रीलिम्स: सामान्य अध्ययन (सामान्य विज्ञान, वर्तमान घटनाएँ, इतिहास, भूगोल, राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था, बिहार विशेष)। मेन्स: सामान्य हिंदी (क्वालीफाइंग), जीएस पेपर 1 (आधुनिक इतिहास, संस्कृति, करेंट अफेयर्स), जीएस पेपर 2 (भारतीय राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था, भूगोल), निबंध, वैकल्पिक विषय (34 विकल्पों में से)।
BPSC के लिए कौन सी बुक पढ़ें?
NCERT (6-12वीं), ल्यूसेंट जीके, स्पेक्ट्रम (आधुनिक इतिहास), लक्ष्मीकांत (राजव्यवस्था), रामेश सिंह (अर्थव्यवस्था), बिहार स्पेशल (इम्तियाज अहमद), क्राउन पब्लिकेशन (बिहार जीके)।
BPSC कितने प्रकार के होते हैं?
मुख्यतः एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) – प्रीलिम्स, मेन्स, इंटरव्यू। अन्य: TRE (शिक्षक भर्ती), इंजीनियरिंग सर्विसेज, ज्यूडिशरी आदि।
क्या बीपीएससी परीक्षा में गणित होता है?
हाँ, प्रीलिम्स में सामान्य मानसिक क्षमता (10-12 प्रश्न, मैट्रिक/इंटर स्तर)। वैकल्पिक विषय के रूप में गणित संभव।
बीपीएससी परीक्षा के कितने चरण होते हैं?
तीन: प्रीलिम्स (स्क्रीनिंग), मेन्स (मुख्य), इंटरव्यू (120 अंक)।
बीपीएससी परीक्षा कहाँ होती है?
बिहार के विभिन्न जिलों में (पटना सहित 38+ केंद्र)।
बीपीएससी के लिए क्या पढ़ना चाहिए?
NCERT (6-12वीं), करेंट अफेयर्स (द हिंदू/इंडियन एक्सप्रेस), बिहार स्पेशल टॉपिक्स (इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था), स्टैंडर्ड बुक्स (लक्ष्मीकांत, स्पेक्ट्रम, रामेश सिंह)।
बीपीएससी 2026 का फॉर्म कब जारी होगा?
अनुमानित: मई-जून 2026 (72वीं CCE के लिए), आधिकारिक कैलेंडर चेक करें।
बीपीएससी की तैयारी में कितना समय लगता है?
6-12 महीने (पूर्णकालिक); 1-2 वर्ष (नौकरी के साथ)।
BPSC के लिए क्या योग्यता चाहिए?
ग्रेजुएशन (किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से), आयु 21-37 वर्ष (आरक्षित को छूट)।
बीपीएससी कितनी बार दे सकते हैं?
असीमित (आयु सीमा तक); सरकारी कर्मचारियों के लिए 3 प्रयास।
बीपीएससी की ट्रेनिंग कितने दिनों की होती है?
1 वर्ष (SDM/डिप्टी कलेक्टर के लिए, बिहार प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान में)।
BPSC पास करने के बाद कौन सी नौकरी मिलती है?
SDM, DSP, डिप्टी कलेक्टर, रेवेन्यू ऑफिसर, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर आदि (ग्रुप A/B)।
बीपीएससी करने में कितना खर्च आता है?
आवेदन शुल्क: ₹150 (SC/ST/महिला/बिहार के PwD), ₹600 (सामान्य/OBC/अन्य राज्य)। तैयारी: ₹10,000-50,000 (बुक्स/कोचिंग)।
बीपीएससी 71 का सिलेबस क्या है?
प्रीलिम्स: सामान्य अध्ययन (150 प्रश्न, 150 अंक)। मेन्स: हिंदी (क्वालीफाइंग), जीएस 1/2 (300 अंक प्रत्येक), निबंध (300), वैकल्पिक (100, MCQ, क्वालीफाइंग)।
- BPSC Syllabus in Hindi
- BPSC Syllabus in Hindi 2026 PDF
- BPSC Mains Syllabus in Hindi
- BPSC Syllabus 2026 in Hindi
- BPSC Syllabus in Hindi
- BPSC Syllabus in Hindi 2026 PDF
- BPSC Mains Syllabus in Hindi
- BPSC Syllabus 2026 in Hindi
- BPSC Syllabus in Hindi PDF
- BPSC Syllabus PDF
- BPSC 71th Syllabus in Hindi
- BPSC Mains Syllabus in Hindi PDF
- BPSC सिलेबस इन हिंदी PDF 2026
- BPSC Prelims Syllabus
- BPSC सिलेबस इन हिंदी PDF 2026
- बीपीएससी प्रीलिम्स सिलेबस
- बीपीएससी सिलेबस इन हिंदी
- बीपीएससी मेन्स सिलेबस
Sarkari Naukri By Qualification…
| 8TH Jobs (1,000+) | 10TH Jobs (25,670+) |
| ITI/NCVT Jobs (5,858+) | 12TH Jobs (3,670+) |
| Diploma Jobs (3,760+) | B.Tech/M.Tech (4,760+) |
| BA Jobs (7,480+) | B.com Jobs (7,477+) |
| B.Sc Jobs (2,477+) | MSW Jobs (1,477+) |
| M.Sc Jobs (4,317+) | MBA Jobs (4,317+) |
| MA Jobs (7,477+) | Graduate Jobs (23,477+) |
| Post Graduate Jobs (9,477+) | View All |
Department Wise Sarkari Job..
