यूपी पीसीएस सिलेबस 2005 (UP PCS Ka Syllabus 2025)
UP PCS Syllabus in Hindi 2025 (यूपी पीसीएस सिलेबस 2005): उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा हर साल PCS Exam का आयोजन किया जाता है, जो राज्य की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न प्रशासनिक पदों जैसे डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी एसपी, बीडीओ, तहसीलदार, एआरटीओ, कर अधिकारी आदि पर भर्ती की जाती है।
UP PCS Syllabus in Hindi 2025
UP PCS परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यूपी पीसीएस सिलेबस 2025 (UP PCS Syllabus 2025) की संपूर्ण और सही जानकारी होना सबसे ज़रूरी है, क्योंकि यही तैयारी की दिशा और रणनीति तय करता है। इस परीक्षा का पाठ्यक्रम तीन चरणों में विभाजित होता है – प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)/मुख्य परीक्षा (Mains) और साक्षात्कार (Interview)
अगर आप 2025 में UP PCS परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं, तो इस ब्लॉग में आपको UP PCS Syllabus in Hindi 2025 का विस्तृत विवरण, परीक्षा पैटर्न और तैयारी से जुड़े उपयोगी सुझाव विस्तृत रूप से मिलेंगे।
यूपी पीसीएस की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवारों को यूपी पीसीएस सिलेबस 2025 (UP PCS Syllabus in Hindi 2025) को समझना बेहद जरूरी है। यूपी पीसीएस परीक्षा में सफलता पाने के लिए सभी कैंडिडेट को यूपी पीसीएस सिलेबस 2025 की पूरी जानकारी विस्तृत रूप से होनी चाहिए, जिससे कैंडिडेट अपनी परीक्षा की रणनीति बना सकें।
अपनी तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए उम्मीदवार यूपी पीसीएस प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर जरूर हल करें। यूपी पीसीएस प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर हल करने से आपको एग्जाम पैटर्न और इंर्पोटेंट टॉपिक्स की समझ हो जाएगी, कि किस टॉपिक से किस प्रकार के क्वेश्चन पूछे जाते हैं।
ऐसे में जिन उम्मीदवारों को यूपी पीसीएस सिलेबस 2025 की संपूर्ण जानकारी है वह टॉपिक वाइज अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। तो यदि आपने यूपी पीसीएस का एप्लीकेशन फॉर्म फिल किया है या फिर यूपी पीसीएस का एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले हैं, तो आप यूपी पीसीएस सिलेबस इन हिंदी पीडीएफ (UP PCS Syllabus 2025 PDF Download in Hindi) को डाउनलोड करके अपने पास जरूर रख ले।
उसके बाद यूपी पीसीएस सिलेबस पीडीएफ (UP PCS Syllabus in Hindi PDF 2025) के अनुसार टॉपिक वाइज तैयारी शुरू करें।
जिन लोगों को यह जानकारी चाहिए कि यूपी पीसीएस का सिलेबस क्या है किसी और यूपी पीसीएस सिलेबस (UP PCS 2025 Syllabus in Hindi) के अनुसार एग्जाम की तैयारी कैसे करें, तो इस लेख में यूपी पीसीएस एक्जाम सिलेबस 2025 के संपूर्ण जानकारी विस्तृत रूप से दी गई है।
उम्मीदवार पूरे सिलेबस को अच्छी तरह से पढ़ ले, उसके बाद यह देख ले किस टॉपिक से कितने क्वेश्चन पूछे जाते हैं। उसी के अनुसार अपनी पढ़ाई स्टार्ट करें। इस लेख में दी गई जानकारी के अलावा यदि उम्मीदवार को यूपी पीसीएस सिलेबस (UP PCS Syllabus in Hindi 2025) से संबंधित कोई अन्य जानकारी प्राप्त करनी है तो वह नीचे दिए गए फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से अपने प्रश्न पूछ सकते हैं तथा कमेंट बॉक्स में अपने प्रश्न पूछ सकते हैं।
UP PCS Syllabus 2025 in Hindi: Exam Overview
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित UP PCS परीक्षा 2025 राज्य की सबसे लोकप्रिय और कठिन परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा में हर साल लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं, लेकिन चयन केवल कुछ हज़ार योग्य अभ्यर्थियों का ही होता है। नीचे हम UP PCS Exam 2025 का एक संक्षिप्त अवलोकन देख सकते हैं:
- परीक्षा आयोजन संस्था – उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)
- परीक्षा का नाम – प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) परीक्षा 2025
- परीक्षा स्तर – राज्य स्तरीय (State Level)
- चरण (Stages) – प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार
- आवेदन करने वाले उम्मीदवार (औसतन) – लगभग 5–6 लाख+ प्रति वर्ष
- परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार – लगभग 3–3.5 लाख+
- चयनित उम्मीदवार (Final Selection) – लगभग 700–1000 (वैकेंसी पर निर्भर)
- सफलता दर (Success Rate) – लगभग 0.2% से 0.5%
- आधिकारिक वेबसाइट – uppsc.up.nic.in
UP PCS Syllabus in Hindi 2025: Selection Process
इस परीक्षा का पाठ्यक्रम तीन चरणों में विभाजित होता है –
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
- मुख्य परीक्षा (Mains)
- साक्षात्कार (Interview)
UP PCS Syllabus in Hindi 2025: Exam Pattern
UP PCS परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है – प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और साक्षात्कार (Interview)
UP PCS Prelims Exam Pattern | ||
Paper | Questions | Marks |
Paper 1 – General Studies I | 150 | 200 |
Paper 2 – General Studies II (CSAT) | 100 | 200 |
नोट: Paper 2 – General Studies II (CSAT) पेपर क्वालिफाइंग होता है (कम से कम 33% अंक आवश्यक)। प्रश्न प्रकार: वस्तुनिष्ठ (Objective / Multiple Choice) नकारात्मक अंकन (Negative Marking): प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे। समय: 2 घंटे (प्रत्येक पेपर के लिए 2 घंटे का समय दिया जायेगा और दोनों पेपर एक ही दिन होंगे) |
UP PCS Mains Exam Pattern | |
Paper | Marks |
General Hindi | 150 अंक |
Essay | 150 अंक |
General Studies I | 200 अंक |
General Studies II | 200 अंक |
General Studies III | 200 अंक |
General Studies IV | 200 अंक |
General Studies (Fifth Paper) | 200 अंक |
General Studies (Sixth Paper) | 200 अंक |
कुल अंक | 1500 अंक |
प्रश्न प्रकार: वर्णनात्मक (Descriptive)इन प्रश्न-पत्रों के हल करने की अवधि 3 घन्टे होगी। प्रश्नपत्रों का परीक्षा समय पूर्वान्ह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक तथा अपरान्ह 2 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। अभ्यर्थी से सामान्य हिन्दी के प्रश्न-पत्र में न्यूनतम अंक प्राप्त करने की अपेक्षा की जायेगी जो यथा स्थिति, शासन या आयोग द्वारा अवधारित किये जायेंगे। |
UP PCS Interview Exam Pattern | |
कुल अंक | 100 अंक |
Final Merit List = मुख्य परीक्षा (1500 अंक) + साक्षात्कार (100 अंक) = 1600 अंक के आधार पर बनाई जाती है। |
UP PCS Syllabus in Hindi 2025
(यूपी पीसीएस सिलेबस इन हिंदी 2025)
UP PCS Prelims Syllabus 2026
UP PCS Syllabus in Hindi 2025: प्रश्नपत्र-1 (सामान्य अध्ययन-।)
- राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनायें
- भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन
- भारत एवं विश्व का भूगोल- भारत एवं विश्व का भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल
- भारतीय राजनीति एवं शासन- संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, लोकनीति, अधिकारिक मुद्दे (राइट्स इश्यूज) आदि
- आर्थिक एवं सामाजिक विकास-सतत विकास, गरीबी, अन्तर्विष्ट जनसांख्यिकीय, सामाजिक क्षेत्र के इनिशियेटिव आदि
- पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी सम्बन्धी सामान्य विषय, जैव विविधता एवं जलवायु परिवर्तन इस विषय में विषय विशेषज्ञता की आवश्यकता नहीं है
- सामान्य विज्ञान
- राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनायेंः राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाओं पर अभ्यर्थियों को जानकारी रखनी होगी।
- भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलनः इतिहास के अन्तर्गत भारतीय इतिहास के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक पक्षों की व्यापक जानकारी पर विशेष ध्यान देना होगा। भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर अभ्यर्थियों से स्वतंत्रता आन्दोलन की प्रकृति तथा विशेषता, राष्ट्रवाद का अभ्युदय तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के बारे में सामान्य जानकारी अपेक्षित है।
- भारत एवं विश्व का भूगोलः भारत एवं विश्व का भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोलः विश्व भूगोल में विषय की केवल सामान्य जानकारी की परख होगी। भारत का भूगोल के अन्तर्गत देश के भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल से सम्बन्धित प्रश्न होंगे।
- भारतीय राजनीति एवं शासन-संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, लोकनीति, आधिकारिक प्रकरण आदिः भारतीय राज्य व्यवस्था, अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति के अन्तर्गत देश के पंचायती राज तथा सामुदायिक विकास सहित राजनीतिक प्रणाली के ज्ञान तथा भारत की आर्थिक नीति के व्यापक लक्षणों एवं भारतीय संस्कृति की जानकारी पर प्रश्न होंगे।
- आर्थिक एवं सामाजिक विकास- सतत विकास, गरीबी अन्तर्विष्ट जनसांख्यिकीय, सामाजिक क्षेत्र के इनिशियेटिव आदिः अभ्यर्थियों की जानकारी का परीक्षण जनसंख्या, पर्यावरण तथा नगरीकरण की समस्याओं तथा उनके सम्बन्धों के परिप्रेक्ष्य में किया जायेगा।
- पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी सम्बन्धी सामान्य विषय जैव विविधता एवं जलवायु परिवर्तनः इस विषय में विषय विशेषज्ञता की आवश्यकता नहीं है। अभ्यर्थियों से विषय की सामान्य जानकारी अपेक्षित है।
- सामान्य विज्ञानः सामान्य विज्ञान के प्रश्न दैनिक अनुभव तथा प्रेक्षण से सम्बन्धित विषयों सहित विज्ञान के सामान्य परिबोध एवं जानकारी पर आधारित होंगे, जिसकी किसी भी सुशिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जा सकती है, जिसने वैज्ञानिक विषयों का विशेष अध्ययन नहीं किया है।
UP PCS Syllabus in Hindi 2025: प्रश्नपत्र-2: सामान्य अध्ययन- ।।
- काम्प्रिहेन्सन (विस्तारीकरण)
- अन्तर्वैयक्तिक क्षमता जिसमें सम्प्रेषण कौशल भी समाहित होगा।
- तार्किक एवं विश्लेषणात्मक योग्यता।
- निर्णय क्षमता एवं समस्या समाधान।
- सामान्य बौद्धिक योग्यता।
- प्रारम्भिक गणित हाईस्कूल स्तर तक अंकगणित, बीजगणित, रेखागणित व सांख्यिकी।
- सामान्य अंग्रेजी हाईस्कूल स्तर तक।
- सामान्य हिन्दी हाईस्कूल स्तर तक।
प्रारम्भिक गणित (हाईस्कूल स्तर तक) के पाठ्यक्रम में सम्मिलित किये जाने वाले विषय
अंकगणितः
- संख्या पद्धतिः प्राकृतिक, पूर्णांक, परिमेये-अपरिमेय एवं वास्तविक संख्याएं, पूर्णांक परिमाण के विभाजक एवं अविभाज्य पूर्णांक संख्याएं। पूर्णांक का लघुत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य तथा उनका संबंध।
- औसत
- अनुपात एवं समानुपात
- प्रतिशत
- लाभ-हानि
- ब्याज – साधारण एवं चक्रवृद्धि
- काम तथा समय
- चाल, समय तथा दूरी
बीजगणित:
- बहुपद के गुणनखंड, बहुपदों का लघुत्तम समपवर्त्य एवं महत्तम समपवर्त्य एवं उनका संबंध, शेषफल प्रमेय, सरल युगपत समेक रण, द्विघात गुणांक
- समुच्चय सिद्धांतः समुच्चय, उप समुच्चय, उपसमुच्चय, समुच्चय के बीच संबंध (संघ, प्रतिच्छेद, अंत, सममित अंत), बेन-आरेख
रेखागणितः
- त्रैमासिक, आयत, वर्ग, समालम्ब चतुर्भुज एवं वृत्तान्त की रचना एवं उनके गुण सम्बंधित प्रमेय तथा प्रतिमाप एवं उनके चित्र,
- गोला, समकोणीय वृत्ताकार बेलन, समकोणीय वृत्ताकार शंकु तथा धन के आयतन एवं पृष्ठ क्षेत्रफल ।
सांख्यिकीः
- आंकड़ों का संग्रह, आंकड़ों का वर्गीकरण, बारम्बारता, बारम्बारता बंटन, सारणीयन, संचयी बारम्बारता, आंकड़ों का निरूपण, दण्डचार्ट, पाई चार्ट, आयत चित्र, बारम्बारता बहुभुज, संचयी बारम्बारता वक्र, केन्द्रीय प्रवृत्ति की माप- समान्तर माध्य, माध्यिका एवं बहुलक ।
General English Upto Class X Level
- Comprehension
- Active Voice and Passive Voice
- Parts of Speech
- Transformation of Sentences
- Direct and Indirect Speech
- Punctuation and Spellings
- Words meanings
- Vocabulary & Usage
- Idioms and Phrases
- Fill in the Blanks
सामान्य हिन्दी (हाईस्कूल स्तर तक) के पाठ्यक्रम में सम्मिलित किये जाने वाले विषय
- हिन्दी वर्णमाला, विराम चिन्ह
- शब्द रचना, वाक्य रचना, अर्थ
- शब्द-रूप
- संधि, समास
- क्रियायें
- अनेकार्थी शब्द
- विलोम शब्द
- पर्यायवाची शब्द
- मुहावरे एवं लोकोक्तियां
- तत्सम एवं तद्भव, देशज, विदेशी (शब्द भंडार)
- वर्तनी
- अर्थबोध
- हिन्दी भाषा के प्रयोग में होने वाली अशुद्धियाँ
- उ०प्र० की मुख्य बोलियाँ
UP PCS Mains Syllabus in Hindi 2025
UP PCS Mains Syllabus in Hindi 2025: सामान्य हिन्दी
- दिये हुए गद्य खण्ड का अवबोध एवं प्रश्नोत्तर।
- संक्षेपण।
- सरकारी एवं अर्धसरकारी पत्र लेखन, तार लेखन, कार्यालय आदेश, अधिसूचना, परिपत्र।
- शब्द ज्ञान एवं प्रयोग: (अ) उपसर्ग एवं प्रत्यय प्रयोग, (ब) विलोम शब्द, (स) वाक्यांश के लिए एकशब्द, (द) वर्तनी एवं वाक्य शुद्धि
- लोकोक्ति एवं मुहावरे।
UP PCS Mains Syllabus in Hindi 2025: निबन्ध
- निबन्ध हिन्दी, अंग्रेजी अथवा उर्दू में लिखे जा सकते हैं।
- निबन्ध के प्रश्न-पत्र में 3 खण्ड होंगे।
- प्रत्येक खण्ड से एक-एक विषय पर 700 (सात सौ) शब्दों में निबन्ध लिखना होगा। प्रत्येक खण्ड 50-50 अंकों का होगा।
- तीनों खण्डों में निम्नलिखित विषयों पर आधारित निबन्ध के प्रश्न होंगे।
खण्ड (क)
- साहित्य और संस्कृति
- सामाजिक क्षेत्र
- राजनैतिक क्षेत्र
खंड (ख)
- विज्ञान पर्यावरण और प्रौद्योगिकी
- आर्थिक क्षेत्र
- कृषि उद्योग एवं व्यापार
खण्ड (ग)
- राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम
- प्राकृतिक आपदाएं भू-स्खलन भूकम्प, बाढ़, सूखा, आदि ।
- राष्ट्रीय विकास योजनाएं एवं परियोजनाएं
UP PCS Mains Syllabus in Hindi 2025: सामान्य अध्ययन- ।
- भारतीय संस्कृति के इतिहास में प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के कला-रूप, साहित्य एवं वास्तुकला के महत्वपूर्ण पहलू शामिल होंगे।
- आधुनिक भारतीय इतिहास (1757 ई0 से 1947 ई0 तक) महत्वपूर्ण घटनाएं, व्यक्तित्व एवं समस्याएं इत्यादि।
- स्वतंत्रता संग्राम- इसके विभिन्न चरण और देश के विभिन्न भागों से इसमें अपना योगदान देने वाले महत्वपूर्ण व्यक्ति / उनका योगदान।
- स्वतंत्रता के पश्चात् देश के अंदर एकीकरण और पुनर्गठन (1965 ई0 तक)।
- विश्व के इतिहास में 18 वीं सदी से बीसवीं सदी के मध्य तक की घटनाएं जैसे फ्रांसीसी क्रान्ति 1789, औद्योगिक क्रांति, विश्व युद्ध, राष्ट्रीय सीमाओं का पुनः सीमांकन, उपनिवेशवाद, उपनिवेशवाद की समाप्ति, राजनीतिक दर्शन शास्त्र जैसे साम्यवाद, पूँजीवाद, समाजवाद, नाजीवाद, फासीवाद इत्यादि के रूप और समाज पर उनके प्रभाव इत्यादि शामिल होंगे।
- भारतीय समाज और संस्कृति की मुख्य विशेषताएं।
- महिला- समाज और महिला संगठनों की भूमिका, जनसंख्या तथा सम्बद्ध समस्याएं, गरीबी और विकासात्मक विषय, शहरीकरण, उनकी समस्याएं और समाधान ।
- उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण का अभिप्राय और उनका भारतीय समाज के अर्थ व्यवस्था, राज्य व्यवस्था और समाज संरचना पर प्रभाव।
- सामाजिक सशक्तीकरण, साम्प्रदायिकता, क्षेत्रवाद और धर्मनिरपेक्षता ।
- विश्व के प्रमुख प्राकृतिक संसाधनों का वितरण- जल, मिट्टियों एवं वन, दक्षिण एवं दक्षिण पूर्व एशिया में (भारत के विशेष संदर्भ में)।
- भौतिक भूगोल की प्रमुख विशिष्टताएं- भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखी क्रियाएँ, चक्रवात, समुद्री जल धाराएं, पवन एवं हिम सरिताएं।
- भारत के सामुद्रिक संसाधन एवं उनकी संभाव्यता।
- मानव प्रवास – विश्व की शरणार्थी समस्या भारत उपमहाद्वीप के संदर्भ में।
- सीमान्त तथा सीमाएं- भारत उप- महाद्वीप के संदर्भ में।
- जनसंख्या एवं अधिवास- प्रकार एवं प्रतिरूप, नगरीकरण, स्मार्ट नगर एवं स्मार्ट ग्राम।
UP PCS Mains Syllabus in Hindi 2025: सामान्य अध्ययन- ।।
- भारतीय संविधान – ऐतिहासिक आधार, विकास, विशेषताएं, संशोधन, महत्वपूर्ण प्रावधान तथा आधारभूत संरचना। संविधान के आधारभूत प्रावधानों के विकास में उच्चतम न्यायालय की भूमिका।
- संघ एवं राज्यों के कार्य तथा उत्तरदायित्व, संघीय ढांचे से संबंधित विषय एवं चुनौतियां, स्थानीय स्तर पर शक्तियों और वित्त का हस्तांतरण और उसकी चुनौतियां।
- केन्द्र-राज्य वित्तीय सम्बन्धों में वित्त आयोग की भूमिका।
- शक्तियों का पृथक्करण, विवाद निवारण तंत्र तथा संस्थाएं। वैकल्पिक विवाद निवारण तंत्रो का उदय एवं उनका प्रयोग।
- भारतीय संवैधानिक योजना की अन्य प्रमुख लोकतांत्रिक देशों के साथ तुलना।
- संसद और राज्य विधायिका संरचना, कार्य, कार्य-संचालन, शक्तियों एवं विशेषाधिकार तथा संबंधित विषय ।
- कार्यपालिका और न्यायपालिका की संरचना, संगठन और कार्य सरकार के मंत्रालय एवं विभाग, प्रभावक समूह और औपचारिक / अनौपचारिक संघ तथा शासन प्रणाली में उनकी भूमिका। जनहित याचिका (पी०आई०एल०)।
- जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की मुख्य विशेषताएं।
- विभिन्न संवैधानिक पदों पर नियुक्ति, शक्तियों, कार्य तथा उनके उत्तरदायित्व ।
- सांविधिक, विनियामक और विभिन्न अर्ध-न्यायिक निकाय, नीति आयोग समेत उनकी विशेषताएं एवं कार्यभाग।
- सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए हस्तक्षेप, उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के मुद्दे एवं सूचना संचार प्रौद्योगिकी (आई०सी०टी०)।
- विकास प्रक्रियाएं-गैर सरकारी सगंठनों की भूमिका, स्वयं सहायता समूह, विभिन्न समूह एवं संघ, अभिदाता, सहायतार्थ संस्थाएं, संस्थागत एवं अन्य अंशधारक ।
- केन्द्र एवं राज्यों द्वारा जनसंख्या के अति संवेदनशील वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं और इन योजनाओं का कार्य- निष्पादन, इन अति संवेदनशील वर्गो की रक्षा एवं बेहतरी के लिए गठित तंत्र, विधि, संस्थान एवं निकाय ।
- स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र / सेवाओं के विकास एवं प्रबंधन से संबधित विषय ।
- गरीबी और भूख से संबंधित विषय एवं राजनैतिक व्यवस्था के लिए इनका निहितार्थ ।
- शासन व्यवस्था, पारदर्शिता और जवाबदेही के महत्वपूर्ण पक्ष, ई-गवर्नेस अनुप्रयोग, मॉडल, सफलताएं, सीमाएं और संभावनाएं, नागरिक चार्टर, पारदर्शिता एवं जवाबदेही और संस्थागत व अन्य उपाय।
- लोकतंत्र में उभरती हुई प्रवृत्तियों के संदर्भ में सिविल सेवाओं की भूमिका।
- भारत एवं अपने पड़ोसी देशों से उसके संबंध।
- द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह और भारत से संबंधित और / अथवा भारत के हितों को प्रभावित करने वाले करार।
- भारत के हितों एवं अप्रवासी भारतीयों पर विकसित तथा विकासशील देशों की नीतियों तथा राजनीति का प्रभाव।
- महत्वपूर्ण अन्तरराष्ट्रीय संस्थान, संस्थाएं और मंच- उनकी संरचना, अधिदेश तथा उनका कार्य भाग।
- क्षेत्रीय, राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय महत्व के समसामयिक घटनाक्रम।
UP PCS Mains Syllabus in Hindi 2025: सामान्य अध्ययन- ।।।
- भारत में आर्थिक नियोजन, उद्देश्य एवं उपलब्धियों, नीति (एन०आई०टी०आई०) आयोग की भूमिका, सतत विकास के लक्ष्य (एस०डी०जी०)।
- गरीबी के मुद्दे, बेरोजगारी, सामाजिक न्याय एवं समावेशी विकास ।
- सरकार के बजट के अवयव तथा वित्तीय प्रणाली।
- प्रमुख फसलें, विभिन्न प्रकार की सिंचाई विधि एवं सिंचाई प्रणाली, कृषि उत्पाद का भंडारण, ढुलाई एवं विपणन, किसानों की सहायता हेतु ई-तकनीकी।
- अप्रत्यक्ष एवं प्रत्यक्ष कृषि अनुदान तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य से जुड़े मुद्दे, सार्वजनिक वितरण प्रणाली-उद्देश्य, क्रियान्वयन, परिसीमाएं, सुदृढ़ीकरण खाद्य सुरक्षा एवं बफर भण्डार, कृषि में तकनीकी अभियान।
- भारत में खाद्य प्रसंस्करण व संबंधित उद्योग-कार्यक्षेत्र एवं महत्व, स्थान निर्धारण, उर्ध्व व अधोप्रवाह आवश्यकताएं, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन ।
- भारत मे स्वतंत्रता के पश्चात् भूमि सुधार।
- भारत में वैश्वीकरण तथा उदारीकरण के प्रभाव, औद्योगिक नीति में परिवर्तन तथा इनके औद्योगिक विकास पर प्रभाव।
- आधारभूत संरचनाः ऊर्जा, बंदरगाह, सड़क, विमानपत्तन तथा रेलवे आदि।
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विकास एवं राष्ट्रीय सुरक्षा में, भारत की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नीति का दैनिक जीवन में अनुप्रयोग।
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियां, प्रौद्योगिकी का स्वदेशीकरण। नवीन प्रौद्योगिकियों का विकास, प्रौद्योगिकी का हस्तान्तरण, द्विअनुप्रयोगी एवं तकनीकि उपयोगी प्रौद्योगिकियों।
- सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, कंम्प्यूटर, ऊर्जा स्त्रोतों, नैनो प्रौद्योगिकी, सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में जागरूकता। बौद्धिक सम्पदा अधिकारों एवं डिजिटल अधिकारों से सम्बन्धित मुद्दे ।
- नाभिकीय सुरक्षा एवं अलौकिक तंत्र, वन्य जीवन संरक्षण, जैव विविधता, नाभिकीय सुरक्षा एवं क्षरण, वन्य जीवन संरक्षण।
- आपदाः गैर-पारम्परिक सुरक्षा एवं संरक्षा की चुनौती के रूप में, आपदा शमन एवं प्रबन्धन ।
- अन्तरराष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियाँ: आणुविक प्रसार के मुद्दे, अतिवाद के कारण तथा प्रसार, संचार तन्त्र, मीडिया की भूमिका तथा सामाजिक नेटवर्किंग, साइबर सुरक्षा के आधार, मनी लाउन्डरिंग तथा मानव तस्करी।
- भारत की आन्तरिक सुरक्षा की चुनौतियांः आतंकवाद, भ्रष्टाचार, बगावत तथा संगठित अपराध ।
- सुरक्षा बलों की भूमिका, प्रकार तथा शासनाधिकार, भारत का उच्च रक्षा संगठन।
- कृषि, बागवानी, वानिकी एवं पशुपालन के मुद्दे।
UP PCS Mains Syllabus in Hindi 2025: सामान्य अध्ययन – IV
- नीतिशास्त्र तथा मानवीय अन्तः सम्बन्ध, मानवीय क्रियाकलापों में नीतिशास्त्र का सारतत्व, इसके निर्धारक और परिणाम : नीतिशास्त्र के आयाम, निजी और सार्वजनिक संबंधों में नीतिशास्त्र । मानवीय मूल्य-महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से शिक्षा, मूल्य विकसित करने में परिवार, समाज और शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका।
- अभिवृत्तिः अंर्तवस्तु (कंटेन्ट), संरचना, कार्य, विचार तथा आचरण के परिप्रेक्ष्य में इसका प्रभाव एवं संबंध, नैतिक और राजनीतिक अभिरूचि, सामाजिक प्रभाव और सहमति पैदा करना।
- सिविल सेवा के लिए अभिरूचि तथा बुनियादी मूल्य, सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता तथा गैर- तरफदारी, वस्तुनिष्ठता, सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण भाव, कमजोर वर्गों के प्रति सहानुभूति, सहिष्णुता तथा करूणा ।
- संवेगात्मक बुद्धिः अवधारणाएं तथा आयाम, प्रशासन और शासन व्यवस्था में उनकी उपयोगिता और प्रयोग।
- भारत तथा विश्व के नैतिक विचारकों तथा दार्शनिकों का योगदान।
- लोक प्रशासनों में लोक / सिविल सेवा मूल्य तथा नीतिशास्त्र : स्थिति तथा समस्याएं, सरकारी तथा निजी संस्थानों में नैतिक सरोकार तथा दुविधाएं, नैतिक मार्गदर्शन के स्त्रोतों के रूप में विधि, नियम, नियमन तथा अंतर्रात्मा, जवाबदेही तथा नैतिक शासन व्यवस्था में नैतिक मूल्यों का सुदृढ़ीकरण, अन्तरराष्ट्रीय संबंधों तथानिधि व्यवस्था (फंडिग) में नैतिक मुद्दे, कारपोरेट शासन व्यवस्था ।
- शासन व्यवस्था में ईमानदारीः लोक सेवा की अवधारणा, शासन व्यवस्था और ईमानदारी का दार्शनिक आधार, सरकार में सूचना का आदान-प्रदान और पारदर्शिता, सूचना का अधिकार, नीतिपरक आचार संहिता, आचरण संहिता, नागरिक घोषणा पत्र, कार्य संस्कृति, सेवा प्रदान करने की गुणवत्ता, लोक-निधि का उपयोग, भ्रष्टाचार की चुनौतियां।
- उपर्युक्त विषयों पर मामला संबंधी अध्ययन (केस स्टडी)।
UP PCS Mains Syllabus in Hindi 2025: सामान्य अध्ययन – V
- उ०प्र० का इतिहास, सभ्यता, संस्कृति एवं प्राचीन नगर।
- उ0प्र0 की वास्तुकला, उसकी महत्ता एवं रख-रखाव, संग्रहालय, अभिलेखागार एवं पुरातत्व ।
- भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में 1857 से पहले एवं बाद में उ०प्र० का योगदान।
- उ०प्र० के सुविख्यात स्वतन्त्रता सेनानी एवं व्यक्तित्व ।
- उ०प्र० में ग्रामीण, शहरी एवं जनजातीय मुद्देः सामाजिक संरचना, त्योहार, मेले, संगीत, लोकनृत्य, भाषा एवं साहित्य / बोली, सामाजिक प्रथाएं एवं पर्यटन।
- उ०प्र० की राजव्यवस्था-शासन प्रणाली, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद, विधान सभा एवं विधान परिषद, केन्द्र-राज्य सम्बन्ध ।
- उ0प्र0 में लोक सेवाएँ, लोक सेवा आयोग, लेखा परीक्षा, महान्यायवादी, उच्च न्यायालय एवं उसका अधिकार क्षेत्र ।
- उ०प्र०-विशेष राज्य चयन मानदण्ड, राजभाषा, संचित निधि एवं आकस्मिक निधि, राजनीतिक दल एवं राज्य निर्वाचन आयोग ।
- उ०प्र० में स्थानीय स्वशासनः शहरी एवं पंचायती राज, लोकनीति, अधिकार सम्बन्धी मुद्दे ।
- उ०प्र०-सुशासन, भ्रष्टाचार निवारण, लोकायुक्त, सिटीजन चार्टर, ई-गवर्नेस, सूचना का अधिकार, समाधान योजना।
- उ0प्र0 में भूमि सुधार एवं इसका प्रभाव ।
- उ0प्र0 में सुरक्षा से जुड़े मुद्देः- उग्रवाद के प्रसार एवं विकास के बीच सम्बन्ध । बाह्य, राज्य एवं अन्तर राज्यीय सक्रियकों से आन्तरिक सुरक्षा के लिये चुनौतियाँ पैदा करने में संचार नेटवर्की, मीडिया एवं सोशल नेटवर्किंग साइट्स की भूमिका। साइबर सुरक्षा के बुनियादी नियम, कालेधन को वैध बनाना एवं इसकी रोकथाम । विभिन्न सुरक्षा बल एवं एजेंसियाँ और उनके शासनादेश / अधिकार-पत्र। सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा चुनौतियाँ एवं उनका प्रबन्धन, संगठित अपराधों का आंतकवाद से संबंध ।
- उ0प्र0 में कानून व्यवस्था एवं नागरिक अधिकार सुरक्षा।
- उ0प्र0 में स्वास्थ्य एवं चिकित्सीय मुद्दे ।
- उ0प्र0 में शिक्षा प्रणाली ।
- भारत के विकास में उ०प्र० की भूमिका।
- उ0प्र0 की समसामयिक घटनाएं।
- जल शक्ति मिशन एवं अन्य केन्द्रीय योजनायें एवं उनका क्रियान्वयन।
- उ0प्र0 में गैर सरकारी संगठन (एन.जी.ओ.): मुद्दे, योगदान एवं प्रभाव।
- उ0प्र0 में पर्यटनः मुद्दे एवं सम्भावनायें।
- उ0प्र0 में विभिन्न क्षेत्रों में नवाचारः इसके मुद्दे एवं इसका समाज में रोजगार एवं सामाजिक-आर्थिक विकास पर प्रभाव।
UP PCS Syllabus in Hindi 2025: सामान्य अध्ययन – VI
- उ०प्र० का आर्थिक परिदृश्य अर्थव्यवस्था एवं राज्य बजट की मुख्य विशेषताएं, बुनियादी ढाँचा एवं भौतिक संसाधनों का महत्त्व ।
- उ०प्र० का व्यापार, वाणिज्य एवं उद्योग ।
- उ०प्र० सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाएँ, परियोजनाएँ एवं नियोजित विकास, मानव संसाधन एवं कौशल विकास।
- उ०प्र० में निवेशः मुद्दे एवं प्रभाव।
- उ0प्र0 की लोक वित्त एवं राजकोषीय नीति, कर एवं आर्थिक सुधार, एक जिला एक उत्पाद नीति।
- उ0प्र0 में नवीकरणीय ऊर्जा एवं गैर-नवीकरणीय ऊर्जा संसाधनों की योजना एवं प्रबन्धन ।
- उ०प्र० की जनांकिकी, जनसंख्या एवं जनगणना।
- उ०प्र० में कृषि का व्यावसायीकरण एवं कृषि फसलों का उत्पादन।
- उ०प्र० की नवीन वानिकी नीति।
- उ०प्र० की कृषि एवं सामाजिक वानिकी ।
- उ0प्र0 में कृषि विविधता, कृषि की समस्याएँ एवं उनका समाधान।
- उ0प्र0 के विभिन्न क्षेत्रों में विकासीय सूचकांक ।
- उ0प्र0 का भूगोल – भौगोलिक स्थिति, उच्चावच एवं संरचना, जलवायु, सिंचाई, खनिज, अपवाह प्रणाली एवं वनस्पति।
- उ0प्र0 में राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यजीव अभ्यारण्य।
- उ0प्र0 में परिवहन तंत्र।
- उ0प्र0 में औद्योगिक विकास, शक्ति संसाधन एवं अधोसंरचना।
- उ0प्र0 में प्रदूषण एवं पर्यावरण के मुद्दे, प्रदूषण नियंत्रण परिषद एवं इनके कार्य।
- उ0प्र0 के प्राकृतिक संसाधन मृदा, जल, वायु, वन, घास-मैदान, आद्रभूमि।
- उ0प्र0 के जलवायु परिवर्तन एवं मौसम पूर्वानुमान से सम्बन्धित मुद्दे।
- उ0प्र0 के सन्दर्भ में अधिवास पारिस्थितिकी तंत्र-संरचना एवं कार्य, समायोजन, जीव-जन्तु एवं वनस्पतियां।
- उ0प्र0 में विज्ञान एवं तकनीक के मुद्दे, प्रसार एवं प्रयत्न ।
- उ0प्र0 में मत्स्य, अंगूर, रेशम, फूल, बागवानी एवं पौध उत्पादन तथा उ०प्र० के विकास में इनका प्रभाव।
- उ0प्र0 के विकास में सार्वजनिक एवं निजी साझेदारी को प्रोत्साहित करना।
UP PCS Imp Apply Link
Events | Link |
---|---|
UP PCS Prelims Syllabus PDF | Click Here |
UP PCS Mains Syllabus PDF | Click Here |
Notification | Click Here |
Maths Notes | Download |
Resume Templates | Download |
Daily Latest Jobs | Click Here |
Join Our WhatsApp Group | Join Here |
Join Our Telegram Group | Join Here |
UP PCS Previous Year Question Paper
UP PCS पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (PYQs) हल करने से आपको एग्जाम पैटर्न/ सिलेबस और प्रश्नों की कठिनाई का अनुमान लगाने में बहुत आसानी होगी।
Year | डाउनलोड लिंक |
---|---|
UP PCS Best Books
Books name | डाउनलोड लिंक |
---|---|
UP PCS Preparation Tips
यूपी पीसीएस की तैयारी कैसे करें? |
---|
UP PCS परीक्षा भारत की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक है। सफलता पाने के लिए सही रणनीति और नियमित मेहनत जरूरी है। यहाँ कुछ महत्वपूर्ण UP PCS Preparation Tips 2025 दिए गए हैं जो आपकी तैयारी को दिशा देंगे: 1. सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को गहराई से समझें 🔹सबसे पहले UP PCS Syllabus 2025 और Exam Pattern को अच्छे से समझें। 🔹Prelims और Mains दोनों का अलग-अलग प्लान बनाएं। 2. करंट अफेयर्स पर मजबूत पकड़ बनाएं 🔹प्रतिदिन समाचार पत्र (जैसे The Hindu, Dainik Jagran National Edition) पढ़ें। 🔹सरकारी योजनाएँ, बजट, अंतर्राष्ट्रीय घटनाएँ और उत्तर प्रदेश से संबंधित करंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान दें। 3. वैकल्पिक विषय (Optional Subject) सोच-समझकर चुनें 🔹अपनी रुचि और पृष्ठभूमि को ध्यान में रखकर विषय का चयन करें। 🔹पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र देखकर अंदाज़ा लगाएँ कि किस विषय से अधिक अंक प्राप्त हो सकते हैं। 4. उत्तर लेखन (Answer Writing) की प्रैक्टिस करें 🔹Mains परीक्षा में अंक बढ़ाने के लिए उत्तर लेखन बहुत जरूरी है। 🔹समय सीमा में लिखने का अभ्यास करें और उत्तर को बिंदुवार, स्पष्ट और सटीक रखें। 5. नियमित रिवीजन और नोट्स बनाना 🔹छोटे-छोटे नोट्स तैयार करें ताकि परीक्षा से पहले जल्दी रिवीजन हो सके। 🔹करंट अफेयर्स, इतिहास की तिथियाँ, भूगोल के मानचित्र और संविधान की धाराएँ नोट्स में शामिल करें। 6. मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के पेपर हल करें 🔹समय-समय पर Mock Test दें और अपनी तैयारी का मूल्यांकन करें। 🔹पिछले 5–10 साल के प्रश्नपत्र हल करने से परीक्षा पैटर्न की अच्छी समझ बनेगी। 7. समय प्रबंधन (Time Management) 🔹हर विषय के लिए समय निर्धारित करें और उसी के अनुसार पढ़ाई करें। 🔹कठिन विषयों को पहले कवर करें और आसान विषयों को बार-बार रिवाइज करें। |
UP PCS Notes
Subjects | Notes PDF |
---|---|
Notes PDF | Download |
UP PCS FAQs
1. UP PCS में कितने पेपर होते हैं?
UP PCS (UPPSC PCS) मुख्य परीक्षा में कुल 8 पेपर होते हैं, जो डिस्क्रिप्टिव (वर्णनात्मक) प्रकार के होते हैं। ये हैं: जनरल हिंदी (150 अंक), निबंध (150 अंक), और जनरल स्टडीज I से VI (प्रत्येक 200 अंक)। कुल 1500 अंक। प्रीलिम्स में 2 पेपर (GS I और CSAT) होते हैं, लेकिन मुख्य परीक्षा के पेपर मेरिट के लिए गिने जाते हैं।
3. पीसीएस में सबसे ऊंचा पद कौन सा है?
पीसीएस में सबसे ऊंचा पद उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (SDM/Deputy Collector) है। यह प्रशासनिक पद है, जहां अधिकारी जिला प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं (जैसे कानून-व्यवस्था, राजस्व संग्रह)। बाद में प्रमोशन से IAS बन सकते हैं। अन्य प्रमुख पद: DSP (पुलिस), BDO (ग्रामीण विकास)।
4. यूपीपीएससी पीसीएस 2025 का सिलेबस क्या है?
UPPSC PCS 2025 का सिलेबस ऊपर दिए मुख्य परीक्षा सिलेबस जैसा ही है (कोई बदलाव नहीं)। प्रीलिम्स: GS I (करंट अफेयर्स, इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, UP GK); GS II (CSAT – qualifying, 33% न्यूनतम)। मुख्य परीक्षा: 8 पेपर (ऊपर टेबल देखें)। सिलेबस UPSC से मिलता-जुलता, लेकिन UP-केंद्रित। आधिकारिक नोटिफिकेशन से PDF डाउनलोड करें।
5. पीसीएस में कौन-कौन से विषय आते हैं?
पीसीएस (UPPSC PCS) में विषय निम्न हैं:
- प्रीलिम्स: GS I (इतिहास, भूगोल, राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, विज्ञान, करंट अफेयर्स, UP GK); GS II (CSAT: रीजनिंग, मैथ्स, कॉम्प्रिहेंशन)।
- मुख्य परीक्षा: जनरल हिंदी, निबंध, GS I (इतिहास/संस्कृति/समाज/भूगोल), GS II (राजव्यवस्था/शासन/अंतरराष्ट्रीय संबंध), GS III (अर्थव्यवस्था/कृषि/विज्ञान/पर्यावरण), GS IV (नीतिशास्त्र), GS V (UP इतिहास/राजनीति/संस्कृति), GS VI (UP अर्थव्यवस्था/भूगोल/विकास)।
- इंटरव्यू: व्यक्तित्व परीक्षण (100 अंक)।
ऑप्शनल सब्जेक्ट अब हटा दिए गए हैं; GS V-VI UP-विशिष्ट हैं।
6. घर बैठे पीसीएस की तैयारी कैसे करें?
घर बैठे UPPCS PCS की तैयारी के लिए निम्न टिप्स फॉलो करें (संक्षिप्त):
- सिलेबस समझें: आधिकारिक सिलेबस डाउनलोड करें। NCERT (क्लास 6-12) से बेसिक्स क्लियर करें।
- टाइम टेबल बनाएं: रोज 6-8 घंटे पढ़ाई। सुबह GS, शाम करंट अफेयर्स। वीकेंड पर रिवीजन/मॉक टेस्ट।
- स्टडी मटेरियल:
- GS: लक्ष्मीकांत (राजव्यवस्था), बिपिन चंद्रा (इतिहास), स्पेक्ट्रम (आधुनिक भारत), शंकर IAS (पर्यावरण)।
- UP GK: ल्यूसेंट UP GK, यूपी स्पेशल बुक्स।
- करंट अफेयर्स: द हिंदू/इंडियन एक्सप्रेस, मासिक मैगजीन (प्रतियोगिता दर्पण)।
- CSAT: RS अग्रवाल (क्वांट), MK पांडे (रीजनिंग)।
- करंट अफेयर्स: रोज अखबार पढ़ें, नोट्स बनाएं। Vision IAS या Drishti IAS के मासिक नोट्स यूज करें।
- प्रैक्टिस: पिछले 10 साल के पेपर सॉल्व करें। मॉक टेस्ट (Testbook/Drishti IAS ऐप) वीकली दें। नेगेटिव मार्किंग का ध्यान रखें।
- रिवीजन: हफ्ते में 1 दिन रिवाइज। शॉर्ट नोट्स बनाएं।
- ऑनलाइन रिसोर्स: YouTube (Unacademy/StudyIQ), ऐप्स (BYJU’S/Gradeup) से फ्री लेक्चर्स। UP-विशिष्ट चैनल्स फॉलो करें।
- हेल्थ: 7-8 घंटे सोएं, एक्सरसाइज करें। स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए मेडिटेशन।
- मोटिवेशन: टॉपर्स इंटरव्यू देखें। ग्रुप स्टडी (ऑनलाइन फोरम) जॉइन करें।
- टाइमलाइन: 6-12 महीने की तैयारी। प्रीलिम्स पर फोकस पहले, फिर मेन्स।
- यूपी पीसीएस सिलेबस
- यूपी पीसीएस सिलेबस 2026
- यूपी पीसीएस सिलेबस इन हिंदी
- UP पीसीएस सिलेबस इन हिंदी PDF
- यूपी पीसीएस Syllabus
- UP PCS syllabus in Hindi 2026
- UP PCS syllabus in Hindi PDF
- UP PCS syllabus in Hindi 2026
- UP PCS syllabus in Hindi PDF download
- UP PCS syllabus in Hindi PDF 2026
- UP PCS syllabus in Hindi pre
Sarkari Naukri By Qualification…
8TH Jobs (1,000+) | 10TH Jobs (25,670+) |
ITI/NCVT Jobs (5,858+) | 12TH Jobs (3,670+) |
Diploma Jobs (3,760+) | B.Tech/M.Tech (4,760+) |
BA Jobs (7,480+) | B.com Jobs (7,477+) |
B.Sc Jobs (2,477+) | MSW Jobs (1,477+) |
M.Sc Jobs (4,317+) | MBA Jobs (4,317+) |
MA Jobs (7,477+) | Graduate Jobs (23,477+) |
Post Graduate Jobs (9,477+) | View All |
Department Wise Sarkari Job..