UPSC Syllabus in Hindi 2026: UPSC Syllabus in Hindi PDF Download
UPSC Syllabus in Hindi 2026 (यूपीएससी सिलेबस इन हिंदी PDF 2026): यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा, संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाती है। संपूर्ण भारत में सिविल सेवा परीक्षा सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) समेत अन्य केंद्रीय सेवाओं में अधिकारियों के पदों पर नियुक्ति होती है। सिविल सेवा परीक्षाको सबसे कठिन बनाता है इस परीक्षा का अत्यंत व्यापक पाठ्यक्रम (सिलेबस)।
यूपीएससी सिलेबस 2026 (UPSC Syllabus in Hindi 2026) बहुत ही विश्लेषणात्मक और बहुविषयक होता है। ऐसे में जो छात्र हिंदी माध्यम से यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं उनके पास यूपीएससी सिलेबस इन हिंदी pdf 2026 (UPSC Syllabus PDF in Hindi) होना अति आवश्यक है। जिससे वह छात्र यूपीएससी सिलेबस इन हिंदी pdf 2026 में दिए गए विषयों को अच्छी तरह से तैयार कर सकते हैं।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में विभाजित की गई है वह इस प्रकार है-
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
- मुख्य परीक्षा (Mains)
- साक्षात्कार (Interview)
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के माध्यम से सामान्य अध्ययन और योग्यता की जांच होती है, जबकि यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में वर्णनात्मक उत्तरों के माध्यम से उम्मीदवार की विश्लेषण क्षमता, लेखन कौशल और गहराई से सोचने की योग्यता का मूल्यांकन किया जाता है।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा कि इस पूरी प्रक्रिया में सफलता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार को न केवल पाठ्यक्रम की गहरी समझ रखनी होती है, बल्कि उसे निरंतर अभ्यास, करंट अफेयर्स की जानकारी और उत्तर लेखन में दक्षता भी विकसित करनी होती है, जिससे उम्मीदवार सिविल सेवा की इस कठिन प्रतिस्पर्धा में सफलता प्राप्त कर सके।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवारों को यूपीएससी सिलेबस 2026 (UPSC Syllabus in Hindi 2026) को समझना बेहद जरूरी है। साथ ही यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाने के लिए सभी कैंडिडेट को यूपीएससी सिलेबस 2026 की पूरी जानकारी विस्तृत रूप से होनी चाहिए, जिससे कैंडिडेट अपनी परीक्षा की रणनीति बना सकें।
अपनी तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर जरूर हल करें। यूपीएससी सिविल सेवा प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर हल करने से आपको यूपीएससी सिविल सेवा एग्जाम पैटर्न और इंर्पोटेंट टॉपिक्स की समझ हो जाएगी, कि किस टॉपिक से किस प्रकार के क्वेश्चन पूछे जाते हैं।
ऐसे में जिन उम्मीदवारों को यूपीएससी सिलेबस 2026 की संपूर्ण जानकारी है वह टॉपिक वाइज अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। तो यदि आपने यूपीएससी सिविल सेवा का एप्लीकेशन फॉर्म फिल किया है या फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले हैं, तो आप यूपीएससी सिलेबस इन हिंदी PDF (UPSC Syllabus 2026 PDF Download in Hindi) को डाउनलोड करके अपने पास जरूर रख ले।
उसके बाद यूपीएससी सिलेबस पीडीएफ (UPSC Syllabus in Hindi PDF 2026) के अनुसार टॉपिक वाइज तैयारी शुरू करें।
जिन लोगों को यह जानकारी चाहिए कि यूपीएससी का सिलेबस क्या है किसी और यूपीएससी सिलेबस (SSC GD 2026 Syllabus in Hindi) के अनुसार एग्जाम की तैयारी कैसे करें, तो इस लेख में यूपीएससी एक्जाम सिलेबस 2026 के संपूर्ण जानकारी विस्तृत रूप से दी गई है।
उम्मीदवार पूरे सिलेबस को अच्छी तरह से पढ़ ले, उसके बाद यह देख ले किस टॉपिक से कितने क्वेश्चन पूछे जाते हैं। उसी के अनुसार अपनी पढ़ाई स्टार्ट करें। इस लेख में दी गई जानकारी के अलावा यदि उम्मीदवार को यूपीएससी सिलेबस (UPSC Syllabus in Hindi 2026) से संबंधित कोई अन्य जानकारी प्राप्त करनी है तो वह नीचे दिए गए फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से अपने प्रश्न पूछ सकते हैं तथा कमेंट बॉक्स में अपने प्रश्न पूछ सकते हैं।
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी, इस परीक्षा में सामान्य अध्ययन और CSAT जैसे विषयों से क्वेश्चन पूछे जायेंगे। ऐसे में कैंडिडेट अपनी सही रणनीति और सिलेबस की स्पष्ट समझ से इस परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।
कैंडिडेट्स सिलेबस की पीडीऍफ़ ऑफिसियल वेबसाइट www.upsc.gov.in Syllabus in Hindi PDF 2026 से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC Syllabus in Hindi 2026: Exam Overview
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा प्रत्येक वर्ष फरवरीके महीने में यूपीएससी सिविल सर्विस एक्जाम नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। इस नोटिफिकेशन के माध्यम से कैंडिडेट को एप्लीकेशन फॉर्म भरने कीअंतिम तिथि, एजुकेशन क्वालीफिकेशन, आयु सीमा, चयन की प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न,सिलेबस और डॉक्यूमेंटके बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती है। यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम्स के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां इस प्रकार हैं-
- यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम्स का नोटिफिकेशन प्रत्येक वर्ष फरवरी माह में जारी किया जाता है। यूपीएससी परीक्षा के लिए योग्यता किसी भी विषय से स्नातक पास होना चाहिए। जो कैंडिडेट अपने ग्रेजुएशन के अंतिम सेमेस्टर या फिर अंतिम वर्ष में है वह भी इसका एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- यूपीएससी सिविल सेवा एग्जाम के लिए औसतन प्रत्येक वर्ष 20 लाख से अधिक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरते हैं जिसमें से प्रीलिम्स एग्जाम में 10 से 11 लाख कैंडिडेट सम्मिलित होते हैं इसका मतलब कुल आवेदन भरने वाले कैंडिडेट में से लगभग 50 से 55% कैंडिडेट ही प्रीलिम्स एग्जाम में पार्टिसिपेट करते हैं।
- यूपीएससी का प्रीलिम्स एग्जाम क्वालीफाई करने का परसेंटेज केवल 2–3% है मतलब 11 लाख कैंडिडेट में से 12,000–13,000 कैंडिडेट ही मेंस एग्जाम के लिए क्वालीफाई हो पाते हैं।
- यूपीएससी मैंस एग्जाम पास करने की सफलता दर लगभग 12% है। मुख्य परीक्षा में बैठने वाले 12000 से लेकर 13000 कैंडिडेट में से लगभग 2500 से 2800 कैंडिडेट इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई होते हैं।
- यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम्स की फाइनल मेरिट लिस्ट में केवल 0.2% से भी काम कैंडिडेट सिलेक्ट होते हैं। प्रत्येक वर्ष केवल 800 से 1000 कैंडिडेट को फाइनल मेरिट लिस्ट में सिलेक्ट किया जाता है।इस सफलता की दर को अगर प्रारंभिक परीक्षा में बैठने वाले कैंडिडेट्स से तुलना करें तो सफलता की दर लगभग 0.07% से लेकर 0.02% के बीच होती है।
- यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम्स की सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने में लगभग 10 से 12 महीने का समय लगता है।
- आंकड़ों के अनुसार अधिकतर सफल उम्मीदवार 2 से 3 बार प्रयास करते हैं मतलब अधिकतर सफल उम्मीदवार जो चयनित होते हैं उन्होंने दूसरा या तीसरा प्रयास किया होता है।
UPSC Selection Process in Hindi 2026
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा मुख्यतः तीन चरणों में आयोजित होती है।
- प्रथम चरण: यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
- द्वितीय चरण: यूपीएससी मुख्य परीक्षा
- अंतिम चरण: साक्षात्कार
UPSC Exam Pattern 2026
UPSC Prelims Exam Pattern 2026
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर सामान्य अध्ययन प्रथम का होगा और दूसरा पेपर CSAT का होगा। मेंस परीक्षा में बैठने के लिए मेरिट लिस्ट फर्स्ट पेपर के अंकों के आधार पर बनाई जाएगी। सेकंड पेपर केवल क्वालीफाइंग है उसमें सभी उम्मीदवारों को कम से कम 35% अंक लाना अनिवार्य है।
Subjects | Question | Marks |
Paper-I: सामान्य अध्ययन I | 100 | 200 |
Paper-II: सामान्य अध्ययन II (CSAT) | 80 | 200 |
Negative Marking | Yes (1/3rd) | |
Exam Time | 2 hrs each paper | |
Paper Language | Hindi and English Both | |
Question Type | Objective type (multiple choice questions) |
UPSC Mains Exam Pattern 2026
यूपीएससी मुख्य परीक्षा में कुल 9 क्वेश्चन पेपर होंगे, जिसमे से 2 क्वेश्चन पेपर केवल क्वालीफाइंग होंगे और 7 क्वेश्चन पेपर के अंको को मेरिट लिस्ट में जोड़ा जायेगा। यूपीएससी मुख्य परीक्षा में डिस्क्रिप्टिव पेपर होगा मतलब पेन और पेपर के माध्यम से, जिस तरह बोर्ड एग्जाम में पेपर होता है।
Subjects | Marks |
Qualifying Papers | |
Paper-A: (संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित भाषाओं में से उम्मीदवारों द्वारा चुनी गई कोई एक भारतीय भाषा) | 300 Marks |
Paper-B: English | 300 Marks |
Papers to be counted for merit | |
प्रश्न पत्र-।: निबंध | 250 Marks |
प्रश्न पत्र-।।: सामान्य अध्ययन-। (भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल और समाज) | 250 Marks |
प्रश्न पत्र-III: सामान्य अध्ययन- ।।: (शासन व्यवस्था, संविधान, शासन-प्रणाली, सामाजिक न्याय तथा अंतर्राष्ट्रीय संबंध) | 250 Marks |
प्रश्न पत्र-IV: सामान्य अध्ययन-III: (प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन) | 250 Marks |
प्रश्न पत्र-V: सामान्य अध्ययन – IV: (नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिरूचि) | 250 Marks |
प्रश्न पत्र-VI: वैकल्पिक विषय प्रश्न-पत्र-। | 250 Marks |
प्रश्न पत्र-VII: वैकल्पिक विषय प्रश्न-पत्र-2 | 250 Marks |
Total | 1750 Marks |
Interview Marks | 275 Marks |
Total Merit List Marks | 2025 Marks |
UPSC CSE No of Attempts 2026
- SC /ST: Unlimited
- OBC: 09
- PwBD: 09 for GL/EWS/OBC Unlimited for SC/ST
- UR: 06
- यदि कोई उम्मीदवार प्रिलिम्स एग्जाम देता है और उसमें असफल या फिर सफल होते है तो उसको एक अटेम्प्ट माना जाएगा। अगर उम्मीदवार यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम एक पेपर में उपस्थित होता है तो उसको भी एक अटेम्प्ट माना जाएगा।
UPSC Syllabus in Hindi 2026
UPSC Prelims Syllabus in Hindi 2026 (यूपीएससी प्रीलिम्स सिलेबस 2026)
यूपीएससी प्रीलिम्स सिलेबस 2025: पेपर I : सामान्य अध्ययन I- (200 अंक) अवधि: दो घंटे
- भारतीय और विश्व भूगोल- भौतिक, सामाजिक, भारत और विश्व का आर्थिक भूगोल।
- भारतीय राजनीति और शासन- संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, सार्वजनिक नीति, अधिकार मुद्दे, आदि।
- आर्थिक और सामाजिक विकास- सतत विकास, गरीबी, समावेश, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र की पहल आदि।
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएं।
- भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन।
- पर्यावरणीय पारिस्थितिकी, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन पर सामान्य मुद्दे
- सामान्य विज्ञान
यूपीएससी प्रीलिम्स सिलेबस 2026: पेपर II: सामान्य अध्ययन II (CSAT)- (200 अंक) अवधि: दो घंटे
- समझने की योग्यता, बोधन-क्षमता
- संचार कौशल सहित पारस्परिक कौशल – वैयक्तिक कौशल
- तार्किक तर्क और विश्लेषणात्मक क्षमता:
- 01. Statement and Assumption (कथन और धारणा)
- 02. Statement and Inference (कथन और अनुमान)
- 03. Statement and Conclusion (कथन और निष्कर्ष)
- 04. Direction (दिशा)
- 05. Coding decoding (कोडिंग डिकोडिंग)
- 06. Circular and Linear Arrangement (वृत्ताकार एवं रैखिक व्यवस्था)
- 07. Cubes (क्यूब्स)
- 08. Distribution (Puzzles) [वितरण (पहेलियाँ)]
- 09. Visual reasoning (दृश्य तर्क)
- 10. Syllogism (युक्ति वाक्य)
- 11. Data Sufficiency (डेटा पर्याप्तता)
- 12. Blood relations (खून के रिश्ते)
- निर्णय लेना और समस्या समाधान
- सामान्य मानसिक क्षमता
- बुनियादी संख्या (संख्या और उनके संबंध, परिमाण के आदेश, आदि) (कक्षा X स्तर):
- 1. Number System and Simplification
- 2. H.C.F. & L.C.M.
- 3. Average & Percentage
- 4. Profit & Loss 5. Ratio, Proportion and Mixture
- 6. Simple & Compound Interest
- 7. Time & Work 8. Time, Distance & Speed
- 9. Fundamentals of Algebra
- 10. Series 11. Set Theory
- 12. Permutation & Combination
- 13. Probability
- 14. Mensuration
- 15. Height & Distance
- डेटा व्याख्या (चार्ट, रेखांकन, तालिकाओं, डेटा पर्याप्तता आदि) – कक्षा X स्तर):
- 1. Pie Chart (पाई चार्ट)
- 2. Bar Graph (दंड आरेख)
- 3. Line graph etc. (रेखा ग्राफ आदि)
UPSC Mains Syllabus in Hindi 2026 (यूपीएससी मेंस एग्जाम सिलेबस 2026)
UPSC Mains Paper A Syllabus in Hindi 2026 (पेपर ए: अनिवार्य भारतीय भाषा)
इस प्रश्न पत्र का मुख्य उद्देश्य यह है कि उम्मीदवार को संबंधित भाषा में अपने विचारों को स्पष्ट करना तथा सही रूप से प्रकट करना और गंभीर तर्कपूर्ण गद्य को पढ़ना या समझना आता है या नहीं। इस प्रश्न पत्र में निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे:
- दिए गए गद्यांश को समझना
- संक्षेपण
- शब्दों का प्रयोग तथा शब्द भंडारण
- लघु निबंध
UPSC Mains Paper B Syllabus in Hindi 2026 (पेपर बी: अंग्रेजी)
- दिए गए गद्यांश को समझना
- संक्षेपण
- शब्द भंडारण और शब्दों का प्रयोग
- अंग्रेजी से भारतीय भाषा तथा भारतीय भाषा से अंग्रेजी में अनुवाद +
Note:
- दोनों क्वेश्चन पेपर में क्वेश्चन का लेवल 10th क्लास के लेवल का होगा।
- यह दोनों पेपर क्वालीफाइंग है इन पेपर्स के नंबर को मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़ा जाएगा।
UPSC Mains Paper 1 Essay (पेपर – I: निबंध)
- यूपीएससी मेंस निबंध के पेपर में उम्मीदवार को विभिन्न विषयों पर निबंध लिखना होगा।
UPSC Mains Paper 2 (प्रश्नपत्र II – सामान्य अध्ययन-I : भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल और समाज)
- भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के कला के रूप, साहित्य और वास्तुकला के मुख्य पहलू शामिल होंगे।
- 18वीं सदी के लगभग मध्य से लेकर वर्तमान समय तक का आधुनिक भारतीय इतिहास- महत्वपूर्ण घटनाएं, व्यक्तित्व, विषय।
- स्वतंत्रता संग्राम- इसके विभिन्न चरण और देश के विभिन्न भागों से इसमें अपना योगदान देने वाले महत्वपूर्ण व्यक्ति/उनका योगदान।
- स्वतंत्रता के पश्चात देश के अंदर एकीकरण और पुनर्गठन ।
- विश्व के इतिहास में 18वीं सदी की घटनाएं यथा औद्योगिक क्रांति, विश्व युद्ध, राष्ट्रीय सीमाओं का पुनः सीमांकन, उपनिवेशवाद, उपनिवेशवाद की समाप्ति, राजनीतिक दर्शन शास्त्र जैसे साम्यवाद, पूंजीवाद, समाजवाद आदि शामिल होंगे, उनके रूप और समाज पर उनका प्रभाव |
- भारतीय समाज की मुख्य विशेषताएं, भारत की विविधता ।
- महिलाओं की भूमिका और महिला संगठन, जनसंख्या एवं संबद्ध मुद्दे, गरीबी और विकासात्मक विषय, शहरीकरण, उनकी समस्याएं और उनके रक्षोपाय ।
- भारतीय समाज पर भूमंडलीकरण का प्रभाव ।
- सामाजिक सशक्तिकरण, सम्प्रदायवाद, क्षेत्रवाद और धर्मनिरपेक्षता ।
- विश्व के भौतिक भूगोल की मुख्य विशेषताएं ।
- विश्व भर के मुख्य प्राकृतिक संसाधनों का वितरण (दक्षिण एशिया और भारतीय उपमहाद्वीप को शामिल करते हुए), विश्व (भारत सहित ) के विभिन्न भागों में प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्र के उद्योगों को स्थापित करने के लिए जिम्मेदार कारक।
- भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखीय हलचल, चक्रवात आदि जैसी महत्वपूर्ण भू-भौतिकीय घटनाएं, भूगोलीय विशेषताएं और उनके स्थान – अति महत्वपूर्ण भूगोलीय विशेषताओं (जल स्रोत और हिमावरण सहित ) और वनस्पति एवं प्राणी-जगत में परिवर्तन और इस प्रकार के परिवर्तनों के प्रभाव।
UPSC Mains Paper 3 (प्रश्न पत्र – III: सामान्य अध्ययन II : शासन व्यवस्था, संविधान शासन प्रणाली, सामाजिक न्याय तथा अंतर्राष्ट्रीय संबंध)
- भारतीय संविधान-ऐतिहासिक आधार, विकास, विशेषताएं, संशोधन, महत्वपूर्ण प्रावधान और बुनियादी संरचना |
- संघ एवं राज्यों के कार्य तथा उत्तरदायित्व, संघीय ढांचे से संबंधित विषय एवं चुनौतियां, स्थानीय स्तर पर शक्तियों और वित्त का हस्तांतरण और उसकी चुनौतियां।
- विभिन्न घटकों के बीच शक्तियों का पृथक्करण, विवाद निवारण तंत्र तथा संस्थान । भारतीय संवैधानिक योजना की अन्य देशों के साथ तुलना।
- संसद और राज्य विधायिका संरचना, कार्य, कार्य संचालन, शक्तियां एवं विशेषाधिकार और इनसे उत्पन्न होने वाले विषय।
- कार्यपालिका और न्यायपालिका की संरचना, संगठन और कार्य – सरकार के मंत्रालय एवं विभाग, प्रभावक समूह और औपचारिक/अनौपचारिक संघ तथा शासन प्रणाली में उनकी भूमिका।
- जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की मुख्य विशेषताएं।
- विभिन्न संवैधानिक पदों पर नियुक्ति और विभिन्न संवैधानिक निकायों की शक्तियाँ, कार्य और उत्तरदायित्व|
- सांविधिक, विनियामक और विभिन्न अर्ध-न्यायिक निकाय।
- सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय |
- विकास प्रक्रिया तथा विकास उद्योग – गैर सरकारी संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न समूहों और संघों, दानकर्ताओं, लोकोपकारी संस्थाओं, संस्थागत एवं अन्य पक्षों की भूमिका।
- केन्द्र एवं राज्यों द्वारा जनसंख्या के अति संवेदनशील वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं और इन योजनाओं का कार्य-निष्पादन, इन अति संवेदनशील वर्गों की रक्षा एवं बेहतरी के लिए गठित तंत्र, विधि, संस्थान एवं निकाय।
- स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र / सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय ।
- गरीबी और भूख से संबंधित विषय।
- शासन व्यवस्था, पारदर्शिता और जवाबदेही के महत्वपूर्ण पक्ष, ई-गवर्नेंस – अनुप्रयोग, मॉडल, सफलताएं, सीमाएं और संभावनाएं नागरिक चार्टर, पारदर्शिता एवं जवाबदेही और संस्थागत तथा अन्य उपाय।
- लोकतंत्र में सिविल सेवाओं की भूमिका । भारत एवं इसके पड़ोसी – संबंध।
- द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह और भारत से संबंधित और / अथवा भारत के हितों को प्रभावित करने वाले करार।
- भारत के हितों, भारतीय परिदृश्य पर विकसित तथा विकासशील देशों की नीतियों तथा
- राजनीति का प्रभाव।
- महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय संस्थान, संस्थाएं और मंच – उनकी संरचना, अधिदेश|
UPSC Mains Paper 4 (प्रश्न पत्र – IV: सामान्य अध्ययन – III : प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन।)
- भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोजगार से संबंधित विषय।
- समावेशी विकास तथा इससे उत्पन्न विषय।
- सरकारी बजट।
- मुख्य फसलें – देश के विभिन्न भागों में फसलों का पैटर्न सिंचाई के विभिन्न प्रकार एवं सिंचाई प्रणाली-कृषि उत्पाद का भंडारण, परिवहन तथा विपणन, संबंधित विषय और बाधाएं; किसानों की सहायता के लिए ई-प्रौद्योगिकी |
- प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कृषि सहायता तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य से संबंधित विषय; जन वितरण प्रणाली- उद्देश्य, कार्य, सीमाएं, सुधार; बफर स्टॉक तथा खाद्य सुरक्षा संबंधी विषय; प्रौद्योगिकी मिशन, पशुपालन संबंधी अर्थशास्त्र।
- भारत में खाद्य प्रसंस्करण एवं संबंधित उद्योग कार्यक्षेत्र एवं महत्व, स्थान, ऊपरी और की अपेक्षाएं, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन |
- भारत में भूमि सुधार ।
- उदारीकरण का अर्थव्यवस्था पर प्रभाव, औद्योगिक नीति में परिवर्तन तथा औद्योगिक विकास पर इनका प्रभाव ।
- बुनियादी ढांचा : ऊर्जा, बंदरगाह, सड़क, विमानपत्तन, रेलवे आदि।
- निवेश मॉडल |
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी – विकास एवं अनुप्रयोग और रोजमर्रा के जीवन पर इसका प्रभाव। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियां; देशज रूप से प्रौद्योगिकी का विकास और नई प्रौद्योगिकी का विकास ।
- सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, कंप्यूटर, रोबोटिक्स, नैनो-टेक्नोलॉजी, बायो-टेक्नोलॉजी और बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित विषयों के संबंध में जागरूकता । संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन । आपदा और आपदा प्रबंधन।
- विकास और फैलते उग्रवाद के बीच संबंध |
- आंतरिक सुरक्षा के लिए चुनौती उत्पन्न करने वाले शासन विरोधी तत्वों की भूमिका।
- संचार नेटवर्क के माध्यम से आंतरिक सुरक्षा को चुनौती, आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों में मीडिया और सामाजिक नेटवर्किंग साइटों की भूमिका साइबर सुरक्षा की बुनियादी बातें, धन-शोधन और इसे रोकना ।
- सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा चुनौतियां एवं उनका प्रबंधन – संगठित अपराध और आतंकवाद के बीच संबंध |
- विभिन्न सुरक्षा बल और संस्थाएं तथा उनके अधिदेश।
UPSC Mains Paper 5 (प्रश्नपत्र V – सामान्य अध्ययन – IV: नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि।)
इस प्रश्नपत्र में ऐसे प्रश्न शामिल होंगे जो सार्वजनिक जीवन में उम्मीदवारों की सत्यनिष्ठा, ईमानदारी से संबंधित विषयों के प्रति उनकी अभिवृत्ति तथा उनके दृष्टिकोण तथा समाज से आचार- व्यवहार में विभिन्न मुद्दों तथा सामने आने वाली समस्याओं के समाधान को लेकर उनकी मनोवृत्ति का परीक्षण करेंगे। इन आयामों का निर्धारण करने के लिए प्रश्न-पत्रों में किसी मामले के अध्ययन (केस स्टडी) का माध्यम भी चुना जा सकता है। मुख्य रूप से निम्नलिखित क्षेत्रों को कवर किया जाएगा।
- नीतिशास्त्र तथा मानवीय सह-संबंध: मानवीय क्रियाकलापों में नीतिशास्त्र का सारतत्व, इसके निर्धारक और परिणाम; नीतिशास्त्र के आयाम; निजी और सार्वजनिक संबंधों में नीतिशास्त्र। मानवीय मूल्य महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से शिक्षा; मूल्य विकसित करने में परिवार, समाज और शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका ।
- अभिवृत्ति: सारांश (कंटेन्ट), संरचना, वृत्ति, विचार तथा आचरण के परिप्रेक्ष्य में इसका प्रभाव एवं संबंध; नैतिक और राजनीतिक अभिरुचि, सामाजिक प्रभाव और धारणा ।
- सिविल सेवा के लिए अभिरुचि तथा बुनियादी मूल्य, सत्यनिष्ठा, भेदभाव रहित तथा गैर- तरफदारी, निष्पक्षता, सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण भाव, कमजोर वर्गों के प्रति सहानुभूति, सहिष्णुता तथा संवेदना।
- भावनात्मक समझ: अवधारणाएं तथा प्रशासन और शासन व्यवस्था में उनके उपयोग और प्रयोग।
- भारत तथा विश्व के नैतिक विचारकों तथा दार्शनिकों के योगदान।
- लोक प्रशासनों में लोक / सिविल सेवा मूल्य तथा नीतिशास्त्र स्थिति तथा समस्याएं; सरकारी तथा निजी संस्थानों में नैतिक चिंताएं तथा सुविधाएं; नैतिक मार्गदर्शन के स्रोतों के रूप में विधि, नियम, विनियम तथा अंतरात्मा; शासन व्यवस्था में नीतिपरक तथा नैतिक मूल्यों का सुदृढ़ीकरण; अंतर्राष्ट्रीय संबंधों तथा निधि व्यवस्था (फंडिंग) में नैतिक मुद्दे, कॉर्पोरेट शासन व्यवस्था।
- शासन व्यवस्था में ईमानदारी: लोक सेवा की अवधारणा; शासन व्यवस्था और ईमानदारी का दार्शनिक आधार, सरकार में सूचना का आदान-प्रदान और पारदर्शिता, सूचना का अधिकार, नीतिपरक आचार संहिता, आचरण संहिता, नागरिक घोषणा पत्र, कार्य संस्कृति, सेवा प्रदान करने की गुणवत्ता, लोक निधि का उपयोग, भ्रष्टाचार की चुनौतियां।
- उपर्युक्त विषयों पर मामला संबंधी अध्ययन ( केस स्टडी)
UPSC Mains Optional Syllabus (पेपर– VI और पेपर VII: वैकल्पिक विषय पेपर I और II उम्मीदवार कोई भी वैकल्पिक विषय चुन सकते हैं।)
01. कृषि विज्ञान 02. पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान 03. मनुष्य जाति का विज्ञान 04. वनस्पति विज्ञान 05. रसायन विज्ञान 06. असैनिक अभियंत्रण 07. वाणिज्य और लेखा 08. अर्थशास्त्र 09. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 10. भूगोल 11. भूगर्भशास्त्र 12. इतिहास 13. कानून 14. असमिया 15. बंगाली 16. डोगरी 17. अंग्रेज़ी 18. गुजराती 19. हिंदी 20. कन्नड़ 21. कश्मीरी 22. कोंकणी 23. मैथिली 24. मलयालम 25. मणिपुरी 26. मराठी 27. नेपाली 28. Odia 29. पंजाबी 30. संस्कृत 31. संथाली 32. सिंधी 33. तामिल 34. तेलुगू 35. उर्दू 36. गणित 37. मैकेनिकल इंजीनियरिंग 38. चिकित्सा विज्ञान 39. दर्शन 40. भौतिक विज्ञान 41. राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय 42. मनोविज्ञान 43. सार्वजनिक प्रशासन 44. नागरिक शास्त्र 45. आंकड़े 46. प्राणि विज्ञान
Download UPSC Syllabus List (Pdf)
Subjects | Download Link |
UPSC Syllabus in Hindi Pdf | Click Here |
UPSC Mains Optional Syllabus PDF | |
Subjects | Download Link |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉 Agriculture | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉 Animal Husbandry and Veterinary Science | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉 Anthropology | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉 Botany | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉 Chemistry | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉 Civil Engineering | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Commerce and Accountancy | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Economics | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉 Electrical Engineering | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Geography | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Geology | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉History | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Law | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Management | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Mathematics | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Mechanical Engineering | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Medical Science | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Philosophy | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Physics | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Political Science and International Relations | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Psychology | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Public Administration | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Sociology | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Statistics | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Zoology | Click Here |
Literature of any one of the following languages: | |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Assamese | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Bengali | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Bodo | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Dogri | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Gujarati | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Hindi | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Kannada | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Kashmiri | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Konkani | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Maithili | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉 Malayalam | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Manipuri | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Marathi | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Nepali | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Odia | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Punjabi | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Sanskrit | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Santhali | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Sindhi | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Tamil | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Telugu | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉Urdu | Click Here |
UPSC Syllabus in Hindi PDF👉English | Click Here |
UPSC Interview Details 2026
वह उम्मीदवार जो सिविल सर्विस के मेंस एग्जामिनेशन में मिनिमम क्वालीफाइंग कट ऑफ पास कर लेते हैं उनका इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जामिनेशन इंटरव्यू में उम्मीदवारों को कुल संख्या के दोगुना उम्मीदवारों को बुलाया जाता है।यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जामिनेशन इंटरव्यू 275 अंक का होता है और इस इंटरव्यू में कोई भी क्वालीफाइंग अंक नहीं है।
- UPSC Interview Marks Total: 275 Marks
- सामान्यतः उम्मीदवारों को 40 से 75%अंक प्राप्त होते हैं। यूपीएससी का इंटरव्यू Lal Bahadur Shastri National Academy of Administration (LBSNAA) में आयोजित किया जाता है।
- यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम इंटरव्यू बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों से उनके करियर और सामान्य हेतु से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
- यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम इंटरव्यू में उम्मीदवार के बौद्धिक गुण के आकलन के साथ-साथ सामाजिक लक्षण और समसामयिक मामलों में परखें जाने वाले मानसिक गुण , निर्णय का संतुलन, सामाजिक एकजुटता और नेतृत्व की क्षमता बौद्धिक और नैतिक अखंडता की भी जांच की जाती है।
UPSC CSE Previous Year Question Paper
सभी कैंडिडेट्स को यूपीएससी क्वेश्चन पेपर अवश्य हल करने चाहिए। यूपीएससी क्वेश्चन पेपर हल करने से निम्नलिखित फायदे मिलेंगे।
- यूपीएससी क्वेश्चन पेपर हल करने से रिवीजन और प्रैक्टिस में आसानी होती है
- यूपीएससी क्वेश्चन पेपर हल करने से अनावश्यक विषयों पर समय बर्बाद नहीं होता है
- समय का सही प्रबंधन संभव होता है
- तैयारी की सही दिशा मिलती है
Question Paper | Download Link |
---|---|
UPSC Prelims Paper | Download |
UPSC Mains Paper | Download |
UPSC Optional Paper | Download |
UPSC Book List 2026 (यूपीएससी सिलेबस बुक लिस्ट हिंदी मीडियम 2026)
अधिकतर टॉपर्स द्वारा रिकमेंड की गयी सभी उपयोगी बुक लिस्ट दी गयी है, जो Prelims + Mains दोनों की तैयारी के लिए उपयोगी है।
UPSC Book List for Prilims Exam |
---|
इतिहास (History) NCERT History Books – कक्षा 6 से 12 (विशेषकर 6–12 के नए संस्करण) Ancient India – आर. एस. शर्मा (Old NCERT – Class 11) Medieval India – सतिश चंद्र (Old NCERT – Class 11) Modern India – बिपिन चंद्र (India’s Struggle for Independence) Spectrum – A Brief History of Modern India – राजीव अहिर |
भूगोल (Geography) NCERT Geography – कक्षा 6 से 12 Certificate Physical & Human Geography – G.C. Leong भारत का एटलस – Oxford School Atlas |
भारतीय राजव्यवस्था (Polity) Indian Polity – एम. लक्ष्मीकांत NCERT Political Science – कक्षा 9 से 12 |
अर्थव्यवस्था (Economy) Indian Economy – रमेश सिंह NCERT Economics – कक्षा 9 से 12आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) – भारत सरकारबजट दस्तावेज (Union Budget) |
पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी (Environment & Ecology) Environment – शंकर IAS Academy NCERT Biology – कक्षा 11 और 12 के चुनिंदा अध्याय |
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (Science & Technology) NCERT विज्ञान – कक्षा 6 से 10 समसामयिक घटनाओं से जुड़ी तकनीकी जानकारी (PIB, The Hindu, Indian Express) |
UPSC Mains Book List |
सामान्य अध्ययन – 1 (GS-1) Indian Society – राम आहूजा NCERT History Books – कक्षा 6 से 12 (विशेषकर 6–12 के नए संस्करण) Ancient India – आर. एस. शर्मा (Old NCERT – Class 11) Medieval India – सतिश चंद्र (Old NCERT – Class 11) Modern India – बिपिन चंद्र (India’s Struggle for Independence) Spectrum – A Brief History of Modern India – राजीव अहिर |
सामान्य अध्ययन – 2 (GS-2) Indian Polity – एम. लक्ष्मीकांत Introduction to the Constitution of India – डी. डी. बसु भारत की विदेश नीति – राजीव सिकरी |
सामान्य अध्ययन – 3 (GS-3) Indian Economy – रमेश सिंह Environment – शंकर IAS Yojana और Kurukshetra पत्रिकाएँ दैनिक समाचार पत्र – The Hindu / Indian Express |
सामान्य अध्ययन – 4 (GS-4 – Ethics) Lexicon for Ethics, Integrity & Aptitude – Chronicle Publications Ethics, Integrity & Aptitude – सुब्बा राव |
करंट अफेयर्स (Current Affairs) दैनिक अख़बार: The Hindu / The Indian Express मासिक मैगज़ीन: Yojana, Kurukshetra, Down to Earth सरकारी स्रोत: PIB, PRS Legislative Research |
UPSC Preparation Tips in Hindi
UPSC Preparation Tips in Hindi |
सिलेबस को पूरी तरह समझें सबसे पहले UPSC का पूरा सिलेबस और परीक्षा पैटर्न ध्यान से पढ़ें। टॉपिक-वार लिस्ट बनाएं और उसी के अनुसार तैयारी करें। NCERT से शुरुआत करें कक्षा 6 से 12 तक की NCERT किताबें पढ़ें, क्योंकि ये आधार मजबूत करती हैं। एक बार पढ़ने के बाद शॉर्ट नोट्स बनाएं। करंट अफेयर्स को रोजाना पढ़ें The Hindu या Indian Express रोज पढ़ें। PIB, Yojana और Kurukshetra से सरकारी योजनाएं और नीतियां पढ़ें। उत्तर लेखन का अभ्यास करें मेन्स परीक्षा के लिए रोज़ कम से कम 2–3 आंसर लिखें। समय सीमा में लिखने का अभ्यास करें (150–250 शब्द)। मॉक टेस्ट दें प्रीलिम्स के लिए हर हफ्ते मॉक टेस्ट दें और अपने स्कोर का विश्लेषण करें। गलतियों से सीखें और उन्हें दोहराने से बचें। वैकल्पिक विषय (Optional) को समझदारी से चुनें ऐसा विषय लें जिसमें आपकी रुचि हो और जिसके लिए अच्छे स्रोत उपलब्ध हों। पिछले वर्षों के पेपर देखें और पैटर्न समझें। नोट्स तैयार करें हर विषय के लिए छोटे-छोटे नोट्स बनाएं। रिवीजन के समय सिर्फ नोट्स पर भरोसा करें। रिवीजन (Revision) को प्राथमिकता दें तैयारी के आखिरी महीनों में रिवीजन सबसे जरूरी है। हर टॉपिक को कम से कम 3 बार दोहराएं। स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन बनाए रखें पर्याप्त नींद लें, व्यायाम करें और हेल्दी डाइट लें। मानसिक रूप से शांत रहना भी परीक्षा की सफलता के लिए जरूरी है। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें इससे पैटर्न और महत्वपूर्ण टॉपिक्स का अंदाजा लगेगा। प्रैक्टिस से आत्मविश्वास बढ़ेगा। |
UPSC Notes
- Add Math नोट्स (coming soon…)
UPSC Previous year Cut off
coming soon…
People Also Ask about UPSC Syllabus in Hindi
A: यूपीएससी सिलेबस तीन चरणों में होता है
- Prelims (Objective Type):
- Mains (Descriptive Type):
- Interview (Personality Test):
Q: UPSC सिलेबस में कितने सब्जेक्ट होते हैं?
A:
Q: यूपीएससी में क्या-क्या सिलेबस आता है?
A:
Q: यूपीपीएससी का सिलेबस क्या है?
A:
Q: यूपीएससी में कुल कितने बुक होते हैं?
A:
Q: UPSC के लिए कौन सा विषय सबसे अच्छा है?
A:
Q: यूपीएससी में 26 विषय कौन से हैं?
A:
Q: UPSC Mains में कितने पेपर होते हैं?
A:
Q: यूपीएससी कठिन है या आसान?
A:
Q: पीसीएस में कितने सब्जेक्ट होते हैं?
A:
Q: यूपीपीएससी में कितने पेपर होते हैं?
A: