RAS Syllabus in Hindi 2025 PDF Download
RAS Syllabus in Hindi 2025: राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है। यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है जो राज्य प्रशासनिक सेवाओं में अधिकारी बनकर समाज और राज्य की सेवा करना चाहते हैं।
- इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न प्रशासनिक पदों जैसे – RAS, RPS, Rajasthan Accounts Service, Rajasthan Insurance Service तथा अन्य राज्य सेवाओं के लिए भर्ती की जाती है।
- RAS परीक्षा मुख्य रूप से तीन चरणों में होती है – प्रारम्भिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और साक्षात्कार (Interview)।
हिंदी माध्यम से तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए RAS Syllabus in Hindi 2025 को जानना बेहद ज़रूरी है, क्योंकि सही पाठ्यक्रम की जानकारी आपको पढ़ाई की दिशा तय करने में मदद करती है। इसमें सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, भारतीय इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, राजस्थान की संस्कृति व प्रशासनिक ढांचा जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। अगर आप RAS 2025 की तैयारी कर रहे हैं, तो नवीनतम RAS Syllabus 2025 in Hindi जानना आपकी सफलता के लिए पहला कदम है।
आरएएस की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवारों को आरएएस सिलेबस 2025 (RAS Syllabus in Hindi 2025) को समझना बेहद जरूरी है। आरएएस परीक्षा में सफलता पाने के लिए सभी कैंडिडेट को आरएएस सिलेबस 2025 की पूरी जानकारी विस्तृत रूप से होनी चाहिए, जिससे कैंडिडेट अपनी परीक्षा की रणनीति बना सकें।
अपनी तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए उम्मीदवार आरएएस जीडी प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर जरूर हल करें। आरएएस प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर हल करने से आपको एग्जाम पैटर्न और इंर्पोटेंट टॉपिक्स की समझ हो जाएगी, कि किस टॉपिक से किस प्रकार के क्वेश्चन पूछे जाते हैं।
ऐसे में जिन उम्मीदवारों को आरएएस सिलेबस 2025 की संपूर्ण जानकारी है वह टॉपिक वाइज अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। तो यदि आपने आरएएस का एप्लीकेशन फॉर्म फिल किया है या फिर आरएएस का एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले हैं, तो आप आरएएस सिलेबस इन हिंदी पीडीएफ (RAS Syllabus 2025 PDF Download in Hindi) को डाउनलोड करके अपने पास जरूर रख ले।
उसके बाद आरएएस सिलेबस पीडीएफ (RAS Syllabus in Hindi PDF 2025) के अनुसार टॉपिक वाइज तैयारी शुरू करें।
जिन लोगों को यह जानकारी चाहिए कि आरएएस का सिलेबस क्या है किसी और आरएएस सिलेबस (RAS 2025 Syllabus in Hindi) के अनुसार एग्जाम की तैयारी कैसे करें, तो इस लेख में आरएएस एक्जाम सिलेबस 2025 के संपूर्ण जानकारी विस्तृत रूप से दी गई है।
उम्मीदवार पूरे सिलेबस को अच्छी तरह से पढ़ ले, उसके बाद यह देख ले किस टॉपिक से कितने क्वेश्चन पूछे जाते हैं। उसी के अनुसार अपनी पढ़ाई स्टार्ट करें। इस लेख में दी गई जानकारी के अलावा यदि उम्मीदवार को आरएएस सिलेबस (RAS Syllabus in Hindi 2025) से संबंधित कोई अन्य जानकारी प्राप्त करनी है तो वह नीचे दिए गए फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से अपने प्रश्न पूछ सकते हैं तथा कमेंट बॉक्स में अपने प्रश्न पूछ सकते हैं।
Quick Navigation – All RAS Syllabus in Hindi Details in One Place
- RAS Syllabus Exam Overview
- RAS Syllabus Selection Process
- RAS Syllabus Exam Pattern
- RAS Syllabus Physical
- RAS Syllabus Syllabus
- RAS Syllabus Previous year Question Paper
- RAS Syllabus Best Books
- RAS Syllabus Preparation Tips
- RAS Syllabus Notes
- RAS Syllabus Previous year Cut off
- RAS Syllabus FAQs
RAS Syllabus in Hindi: Exam Overview
हिंदी माध्यम से तैयारी करने वाले अधिकांश अभ्यर्थियों के लिए यह ज़रूरी है कि वे पाठ्यक्रम को अपनी भाषा में समझें। सही सिलेबस की जानकारी होने से –
- पढ़ाई का सही रोडमैप बनता है
- महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर ध्यान केंद्रित किया जा सकता है
- अनावश्यक विषयों पर समय बर्बाद नहीं होता, इससे तैयारी सिस्टमेटिक और प्रभावी बनती है
RAS परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण आँकड़े (facts) इस प्रकार हैं –
- कुल आवेदनकर्ता (Applicants): लगभग 3.75 लाख
- Mains परीक्षा के लिए पंजीकृत (Registered): 21,542 उम्मीदवार
- Mains परीक्षा में उपस्थित (Appeared): 18,189 उम्मीदवार
- Mains उपस्थिति प्रतिशत (Attendance Rate): 84.44%
- जयपुर में उपस्थिति: 85.19%
- अजमेर में उपस्थिति: 83.41%
- Prelims से Mains तक पहुँचने वाले उम्मीदवार: केवल लगभग 5.7%
- RAS परीक्षा तीन चरणों में होती है: Prelims → Mains → Interview
Prelims में सबसे बड़ी संख्या में उम्मीदवार बैठते हैं, लेकिन केवल 5–6% ही Mains तक पहुँच पाते हैं। - अंतिम चयन (Final Selection) का प्रतिशत बहुत कम होता है, सामान्यतः 1% से भी कम।
RAS Selection Process in Hindi 2025
RAS परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होती है –
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) – वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार के प्रश्न
- मुख्य परीक्षा (Mains) – वर्णनात्मक (Descriptive) प्रकार के प्रश्न
- साक्षात्कार (Interview / Personality Test) – व्यक्तित्व व प्रशासनिक योग्यता की जाँच
इन तीनों चरणों के लिए अलग-अलग पाठ्यक्रम (Syllabus) निर्धारित किया गया है, जिसमें सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, भारतीय इतिहास, भूगोल, राजस्थान की संस्कृति, राजनीति, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, प्रशासन और समाज से जुड़े विषयों को शामिल किया गया है।
RAS Exam Pattern 2025
प्रारंभिक परीक्षा: प्रारंभिक परीक्षा में एक प्रश्नपत्र होगा जो वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा और अधिकतम 200 अंकों का होगा। यह परीक्षा केवल एक स्क्रीनिंग परीक्षा के रूप में होगी। प्रश्नपत्र का स्तर स्नातक स्तर का होगा। मुख्य परीक्षा में प्रवेश के लिए योग्य घोषित किए गए उम्मीदवारों द्वारा प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों को उनकी अंतिम योग्यता निर्धारित करने के लिए नहीं गिना जाएगा।
| विषय | अधिकतम अंक | समय |
|---|---|---|
| प्रश्नपत्र I: सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान | 200 | तीन घण्टे |
| नोटः- प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रकार के 150 प्रश्न होंगे व सभी प्रश्न समान अंक के होंगे। मूल्यांकन में ऋणात्मक अंकन किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। | ||
मुख्य परीक्षा: लिखित परीक्षा में निम्नलिखित चार प्रश्नपत्र होंगे जो वर्णनात्मक/विश्लेषणात्मक होंगे। अभ्यर्थी को नीचे सूचीबद्ध सभी प्रश्नपत्र देने होंगे जिनमें संक्षिप्त, मध्यम, दीर्घ उत्तरीय और वर्णनात्मक प्रकार के प्रश्नपत्र भी शामिल होंगे। सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी का स्तर वरिष्ठ माध्यमिक स्तर का होगा। प्रत्येक प्रश्नपत्र के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
| विषय | अधिकतम अंक |
|---|---|
| पेपर I: सामान्य अध्ययन-I | 200 |
| पेपर II: सामान्य अध्ययन-II | 200 |
| पेपर III: सामान्य अध्ययन-III | 200 |
| पेपर IV: सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी | 200 |
| Total Marks | 800 |
| प्रत्येक प्रश्नपत्र के लिए समय | 3 घंटे |
व्यक्तित्व और मौखिक परीक्षा (Interview):
| विषय | अधिकतम अंक |
|---|---|
| व्यक्तित्व और मौखिक परीक्षा | 100 अंक |
RAS Syllabus in Hindi 2025
RAS Pre Syllabus in Hindi 2025
राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परम्परा एवं विरासत
- राजस्थान के प्रागैतिहासिक स्थल-पुरापाषाण से ताम्र पाषाण एवं कांस्य युग तक।
- ऐतिहासिक राजस्थानः प्रारम्भिक ईस्वी काल के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक केन्द्र। प्राचीन राजस्थान में समाज, धर्म एवं संस्कृति ।
- प्रमुख राजवंशों के महत्वपूर्ण शासकों की राजनीतिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियाँ–गुहिल, प्रतिहार, चौहान, परमार, राठौड़, सिसोदिया और कच्छावा। मध्यकालीन राजस्थान में प्रशासनिक तथा राजस्व व्यवस्था ।
- आधुनिक राजस्थान का उदय: 19वीं-20वीं शताब्दी के दौरान राजस्थान में सामाजिक जागृति के कारक।
- राजनीतिक जागरण: समाचार पत्रों एवं राजनीतिक संस्थाओं की भूमिका। 20वीं शताब्दी में जनजाति तथा किसान आन्दोलन, 20वीं शताब्दी के दौरान विभिन्न देशी रियासतों में प्रजामण्डल आन्दोलन। राजस्थान का एकीकरण।
- राजस्थान की वास्तु परम्परा – मंदिर, किले, महल एवं मानव निर्मित जलीय संरचनाएँ; चित्रकला की विभिन्न शैलियाँ और हस्तशिल्प।
- प्रदर्शन कला: शास्त्रीय संगीत एवं शास्त्रीय नृत्य; लोक संगीत एवं वाद्य; लोक एवं नृत्य नाट्य।
- भाषा एवं साहित्य राजस्थानी भाषा की बोलियाँ। राजस्थानी भाषा का साहित्य एवं लोक साहित्य।
- धार्मिक जीवन: धार्मिक समुदाय, राजस्थान में संत एवं सम्प्रदाय। राजस्थान के लोक देवी-देवता।
- राजस्थान में सामाजिक जीवन: मेले एवं त्योहार; सामाजिक रीति-रिवाज तथा परम्पराये; वेशभूषा एवं आभूषण ।
- राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व।
भारत का इतिहास
प्राचीनकाल एवं मध्यकाल:-
- भारत के सांस्कृतिक आधार – सिन्धु एवं वैदिक काल; छठी शताब्दी ई. पू. की श्रमण परम्परा और नये धार्मिक विचार – आजीवक, बौद्ध तथा जैन।
- प्रमुख राजवंशों के महत्वपूर्ण शासकों की उपलब्धियाँ: मौर्य, कुषाण, सातवाहन, गुप्त, चालुक्य, पल्लव एवं चोल।
- प्राचीन भारत में कला एवं वास्तु।
- प्राचीन भारत में भाषा एवं साहित्य का विकास: संस्कृत, प्राकृत एवं तमिल।
- सल्तनतकाल: प्रमुख सल्तनत शासकों की उपलब्धियाँ। विजयनगर की सांस्कृतिक उपलब्धियाँ।
- मुगलकाल: राजनीतिक चुनौतियाँ एवं सुलह-अफगान, राजपूत, दक्कनी राज्य और मराठा।
- मध्यकाल में कला एवं वास्तु, चित्रकला एवं संगीत का विकास ।
- भक्ति तथा सूफी आंदोलन का धार्मिक एवं साहित्यिक योगदान।
आधुनिक काल (प्रारम्भिक 19वीं शताब्दी से 1964 तक) :-
- आधुनिक भारत का विकास एवं राष्ट्रीयता का उदयः विशेषाधिकार प्राप्त आरक्षण; प्रेस; पश्चिमी शिक्षा। 19वीं शताब्दी के दौरान सामाजिक-धार्मिक सुधारः विभिन्न नेता एवं संस्थाएँ
- स्वतंत्रता संघर्ष एवं भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन – विभिन्न अवस्थाएँ, धाराएँ, महत्वपूर्ण योगदानकर्ता एवं देश के अलग-अलग हिस्सों का योगदान
- स्वातंत्र्योत्तर राष्ट्र निर्माण – राज्यों का भाषायी पुनर्गठन, नेहरू युग में सांस्थानिक निर्माण, विज्ञान एवं तकनीकी का विकास
विश्व एवं भारत का भूगोल
विश्व का भूगोल :-
- प्रमुख स्थलाकृतियाँ – पर्वत, पठार, मैदान एवं मरूस्थल
- प्रमुख नदियाँ एवं झीलें
- कृषि के प्रकार
- प्रमुख औद्योगिक प्रदेश
- पर्यावरणीय मुद्दे – मरूस्थलीकरण, वनोन्मूलन, जलवायु परिवर्तन एवं ग्लोबल वार्मिंग (ऊष्मीकरण), ओजन अवक्षय
भारत का भूगोलः-
- प्रमुख स्थलाकृतियाँ – पर्वत, पठार एवं मैदान
- मानसून तंत्र व वर्षा का वितरण
- प्रमुख नदियाँ एवं झीलें
- प्रमुख फसलें – गेहूँ, चावल, कपास, गन्ना, चाय एवं कॉफी
- प्रमुख खनिज-लौह अयस्क, मैंगनीज, बॉक्साइट एवं अभ्रक
- ऊर्जा संसाधन – परम्परागत एवं गैर-परम्परागत
- प्रमुख औद्योगिक प्रदेश
- राष्ट्रीय राजमार्ग एवं प्रमुख परिवहन गलियारे
राजस्थान का भूगोल
- प्रमुख भू-आकृतिक प्रदेश एवं उनकी विशेषताएं
- जलवायु की विशेषताएं
- प्रमुख नदियाँ एवं झीलें
- प्राकृतिक वनस्पति एवं मृदा
- प्रमुख फसलें – गेहूँ, मक्का, जौ, कपास, गन्ना, एवं बाजरा
- प्रमुख उद्योग
- प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ एवं जल संरक्षण तकनीकें
- जनसंख्या- वृद्धि, घनत्व, घनत्व, लिंगानुपात प्रमुख एवं जनजातियाँ
- खनिज – धात्विक एवं अधात्विक
- ऊर्जा संसाधन – परम्परागत एवं गैर-परम्परागत
- जैव-विविधता एवं इनका संरक्षण
- पर्यटन स्थल एवं परिपथ
भारतीय संविधान, राजनीतिक व्यवस्था एवं शासन प्रणाली
भारतीय संविधानः दार्शनिक तत्व:-
- संविधान सभा, भारतीय संविधान की विशेषताएं, संवैधानिक संशोधन ।
- उद्देशिका, मूल अधिकार, राज्य नीति के निदेशक तत्व, मूल कर्तव्य।
भारतीय राजनीतिक व्यवस्था:-
- राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद्, संसद, उच्चतम न्यायालय और न्यायिक पुनरावलोकन।
- भारत निर्वाचन आयोग, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, नीति आयोग, केन्द्रीय सतर्कता आयोग, लोकपाल, केन्द्रीय सूचना आयोग एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग।
- संघवाद, भारत में लोकतांत्रिक राजनीति, गठबंधन सरकारें, राष्ट्रीय एकीकरण
राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था
राज्य की राजनीतिक व्यवस्था:-
- राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद्, विधानसभा, उच्च न्यायालय।
प्रशासनिक व्यवस्था: –
- जिला प्रशासन, स्थानीय स्वशासन एवं पंचायती राज संस्थाएं।
संस्थाएं: –
- राजस्थान लोक सेवा आयोग, राज्य मानवाधिकार आयोग, लोकायुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सूचना आयोग ।
लोक नीति एवं अधिकार:-
- लोक नीति, विधिक अधिकार एवं नागरिक अधिकार-पत्र ।
आर्थिक अवधारणाएँ एवं भारतीय अर्थव्यवस्था
अर्थशास्त्र की मूलभूत अवधारणाएं:-
- बजट निर्माण, बैंकिंग, लोक-वित्त, वस्तु एवं सेवा कर, राष्ट्रीय आय, संवृद्धि एवं विकास का आधारभूत ज्ञान
- लेखांकन – अवधारणा, उपकरण एवं प्रशासन में उपयोग
- स्टॉक एक्सचेंज एवं शेयर बाजार
- राजकोषीय एवं मौद्रिक नीतियाँ
- सब्सिडी, लोक वितरण प्रणाली
- ई-कॉमर्स
- मुद्रास्फीति – अवधारणा, प्रभाव एवं नियंत्रण तंत्र
आर्थिक विकास एवं आयोजन:-
- अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्र: कृषि, उद्योग, सेवा एवं व्यापार क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति, मुद्दे एवं पहल।
- प्रमुख आर्थिक समस्याएं एवं सरकार की पहल, आर्थिक सुधार एवं उदारीकरण।
मानव संसाधन एवं आर्थिक विकास:-
- मानव विकास सूचकांक
- वैश्विक खुशहाली सूचकांक
- गरीबी एवं बेरोजगारी-अवधारणा, प्रकार, कारण, निदान एवं वर्तमान फ्लेगशिप योजनाए
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता:-
- कमजोर वर्गों के लिए प्रावधान।
राजस्थान की अर्थव्यवस्था
- अर्थव्यवस्था का वृहत् परिदृश्य
- कृषि, उद्योग व सेवा क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे
- संवर्द्धन, विकास एवं आयोजना
- आधारभूत संरचना एवं संसाधन
- प्रमुख विकास परियोजनायें
- राज्य सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाएँ : अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पिछड़ा
- वर्ग/अल्पसंख्यकों, निःशक्तजनों, निराश्रितों, महिलाओं, बच्चों, वृद्धजनों, कृषकों एवं श्रमिकों के लिए।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
- दैनिक जीवन में विज्ञान के मूलभूत तत्व
- कम्प्यूटर्स, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी
- रक्षा प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी एवं उपग्रह
- वैज्ञानिक-प्रौद्योगिकी, जैव-प्रौद्योगिकी एवं वैज्ञानिक-अभियांत्रिकी
- आहार एवं पोषण, रक्त समूह एवं Rh कारक
- स्वास्थ्य देखभाल; संक्रामक, असंक्रामक एवं पशुजन्य रोग
- पर्यावरणीय एवं पारिस्थितिकीय परिवर्तन एवं इनके प्रभाव
- जैव-विविधता, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण एवं संधारणीय विकास
- कृषि-विज्ञान, उद्यान-विज्ञान, वानिकी एवं पशुपालन राजस्थान के विशेष संदर्भ में
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विकास राजस्थान के विशेष संदर्भ में
तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता, तार्किक दक्षता (निगमनात्मक, आगमनात्मक, अपवर्तनात्मक):-
- कथन एवं मान्यताएं
- कथन एवं तर्क
- कथन एवं निष्कर्ष
- वर्णन-कार्यविधि
- विश्लेषणात्मक तर्कशक्ति
मानसिक योग्यता :-
- संख्या / अक्षर अनुक्रम,
- कूटवाचन (कोडिंग-डिकोडिंग),
- संबंधों से संबंधित समस्याएं
- दिशा ज्ञान परीक्षण
- तार्किक वेन आरेख
- दर्पण / पानी प्रतिबिम्ब
- आकार और उनके उपविभाजन
आधारभूत संख्यात्मक दक्षता:-
- अनुपात-समानुपात तथा साझा
- प्रतिशत
- साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज
- समतलीय चित्रों के परिमाप एवं क्षेत्र
- आंकडों का विश्लेषण (सारणी, दण्ड-आरेख, रेखीय आलेख, पाई-चार्ट)
- माध्य (समांतर, गुणखंड एवं हरात्मक), माध्यिका एवं बहुवचन
- क्रमचय एवं संचय
- प्रायिकता (सरल समस्याएं)
समसामयिक घटनाएं
- राजस्थान, भारतीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की प्रमुख समसामयिक घटनाएं एवं मुद्दे
- वर्तमान में चर्चित व्यक्ति, स्थान एवं संस्थाए
- खेल एवं खेलकूद संबंधी गतिविधियां
RAS Mains Syllabus in Hindi 2025
| Paper – I General Knowledge and General Studies |
|---|
| Unit I- History |
Part A – History, Art, Culture, Literature, Tradition, and Heritage of Rajasthan 🔹Major landmarks in the History of Rajasthan from Pre-historic time to close of 18th Century, Important dynasties, their administrative and revenue system. 🔹Salient events of 19th & 20th centuries: Peasant & Tribal Movements. Political Awakening, Freedom Movement and Integration. 🔹Heritage of Rajasthan: Performing & fine Art, Handicraft and Architecture; Fairs, Festivals, Folk Music and Folk Dance 🔹Important works of Rajasthani Literature and Dialects of Rajasthan. 🔹Saints , Lok Devtas and eminent personalities of Rajasthan |
Part B – Indian History & Culture 🔹Indian heritage: Fine Art, Performing Art, Architecture & Literature from Indus Civilization to British Era. 🔹Religious Movements and religious philosophy in Ancient and Medieval India. 🔹History of Modern India from beginning of 19th Century to 1965 AD: Significant events, personalities and issues. 🔹Indian National Movement- Its various stages & streams, important contributors and contribution from different parts of the country. 🔹Socio-religious Reform Movements in 19th and 20th Century. 🔹Post Independence consolidation and reorganisation – Accession of princely states & Linguistic reorganisation of the states. |
| Part C – History of Modern World (up to 1950AD) 🔹Renaissance and Reformation. 🔹Enlightenment and Industrial Revolution. 🔹Imperialism and colonialism in Asia and Africa. 🔹Impact of World Wars. |
| Unit II- ECONOMICS |
| Part A- Indian Economy 🔹Major Sectors of Economy: Agriculture, Industry & Service- Current Status, Issues and Initiatives. 🔹Banking: Concept of Money supply & High Powered Money. Role and Functions of Central Bank & Commercial Banks, issues of NPA, Financial Inclusion. Monetary Policy- Concept, objectives & Instruments. 🔹Public Finance: Tax reforms in India- Direct & Indirect, subsidies- Cash Transfer and other related issues. Recent Fiscal Policy of India. 🔹Recent Trends in Indian Economy: Role of Foreign Capital, MNCs, PDS, FDI, Exim Policy, 12th Finance Commission, Poverty alleviation schemes. |
Part B- World Economy 🔹Global Economic issues and trends: Role of World Bank, IMF & WTO. 🔹Concept of Developing, Emerging and Developed countries. 🔹India in the global Scenario. |
Part C- Economy of Rajasthan 🔹Agriculture, Horticulture, Forestry, Dairy and Animal husbandry with special reference to Rajasthan. 🔹Industrial Sector- Growth and recent trends 🔹Growth, Development & Planning with special reference to Rajasthan. 🔹Recent developments and issues in service sector of Rajasthan. 🔹Major Development Projects of Rajasthan- their objectives and impact 🔹Public Private Partnership Model for Economic Transformation in Rajasthan. 🔹Demographic Scenario of the State and its impact on Rajasthan Economy 🔹Download PDF |
Paper –II General Knowledge and General Studies 🔹Download PDF |
Paper-III General Knowledge and General Studies 🔹Download PDF |
Paper – IV General Hindi and General English 🔹Download PDF |
Download RAS Syllabus in hindi Pdf
RAS Previous Year Question Paper
RAS Exam पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (PYQs) हल करने से आपको एग्जाम पैटर्न/ सिलेबस और प्रश्नों की कठिनाई का अनुमान लगाने में बहुत आसानी होगी।
Best Books for RAS Exam 2025
| RAS Exam Best Books | |
| राजस्थान GK | Rajasthan Adhyayan, RajRAS Notes, Rajasthan Through Districts |
| इतिहास | NCERTs, Spectrum, Adhunik Vishwa ka Itihas |
| भूगोल | NCERT, Majid Hussain, L. R. Bhalla, G.C. Leong |
| राजनीति | Laxmikanth, D.D. Basu, Rajasthan-specific polity |
| अर्थव्यवस्था | Ramesh Singh, Economic Surveys |
| विज्ञान | Shankar’s Environment, Lucent, Arihant |
| करंट अफेयर्स | Yearbooks, Monthly GK magazines |
| प्रैक्टिस मटेरियल | Prelims Question Bank, Solved Papers |
RAS Exam Preparation Tips
| RAS की तैयारी कैसे करें 2025 |
| RAS परीक्षा में सफलता पाने के लिए सिर्फ़ पढ़ाई ही नहीं बल्कि सही रणनीति, नियमित अभ्यास और निरंतर रिविजन सबसे ज़रूरी है। अगर आप syllabus को अच्छे से समझें, राजस्थान GK पर पकड़ मजबूत करें और मॉक टेस्ट के जरिए अपनी तैयारी को निखारें, तो RAS में सफलता पाना मुश्किल नहीं है। सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह समझें ⬩सबसे पहले RAS Syllabus (Prelims + Mains) और परीक्षा पैटर्न को ध्यान से पढ़ें। ⬩जानें कि किन-किन विषयों से कितने प्रश्न पूछे जाते हैं। ⬩टॉपिक्स को महत्व (Weightage) के आधार पर प्राथमिकता दें। मजबूत नींव के लिए NCERTs पढ़ें ⬩NCERT Books (Class 6th–12th) से इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और विज्ञान का आधार मजबूत करें। ⬩Rajasthan से जुड़े विषयों के लिए RBSE Books और RajRAS Notes का उपयोग करें। राजस्थान की विशेष तैयारी करें ⬩RAS परीक्षा में राजस्थान GK का बड़ा हिस्सा होता है। ⬩Rajasthan का इतिहास, भूगोल, संस्कृति, प्रशासन, अर्थव्यवस्था और वर्तमान घटनाएँ अच्छे से पढ़ें। इसके लिए Rajasthan Adhyayan, L. R. Bhalla की किताबें और RajRAS Notes सबसे उपयोगी हैं। करंट अफेयर्स को रोज़ाना पढ़ें ⬩राजस्थान और भारत से जुड़े करंट अफेयर्स पर ध्यान दें।राजस्थान आर्थिक समीक्षा, बजट, सरकारी योजनाएँ, समाचार पत्र (जैसे ⬩राजस्थान पत्रिका, The Hindu) पढ़ें। ⬩मासिक पत्रिकाएँ जैसे Pratiyogita Darpan या Chronicle का भी प्रयोग करें। उत्तर लेखन का अभ्यास करें (Mains के लिए) ⬩मेन्स परीक्षा में वर्णनात्मक प्रश्न आते हैं, इसलिए Answer Writing Practice बेहद ज़रूरी है। ⬩पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करें। ⬩उत्तर लिखते समय Introduction–Body–Conclusion (IBC) Format का पालन करें। मॉक टेस्ट और पिछले साल के पेपर हल करें ⬩Prelims के लिए नियमित Mock Tests दें। ⬩टाइम मैनेजमेंट और स्पीड पर ध्यान दें। ⬩PYQs (Previous Year Questions) का विश्लेषण करें – इससे पूछे जाने वाले टॉपिक्स और ट्रेंड्स पता चलते हैं। नोट्स बनाकर बार-बार रिविजन करें ⬩हर विषय के छोटे-छोटे नोट्स बनाएं। ⬩डाइग्राम, मैप और फ्लोचार्ट का उपयोग करें। ⬩Revision Cycle (1 Day → 1 Week → 1 Month) अपनाएँ ताकि पढ़ा हुआ लंबे समय तक याद रहे। इंटरव्यू (Personality Test) की तैयारी ⬩करंट अफेयर्स और राजस्थान के सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर पकड़ बनाएँ। ⬩आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान दें। ⬩मॉक इंटरव्यू में भाग लेकर अपनी कमियों को सुधारें। समय प्रबंधन (Time Management) ⬩हर दिन के लिए एक Study Plan बनाएं। ⬩कठिन विषयों को सुबह के समय और हल्के विषयों को शाम के समय पढ़ें। ⬩रोज़ाना कम से कम 6–8 घंटे पढ़ाई का लक्ष्य रखें। स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन बनाए रखें ⬩अच्छी नींद (6–7 घंटे) लें।संतुलित आहार और हल्का व्यायाम करें। ⬩ध्यान (Meditation) और ब्रेक लेकर पढ़ाई करें ताकि दिमाग तरोताज़ा रहे। |
RAS Exam Notes
| Subjects | Notes PDF |
|---|---|
| Notes PDF | Download |
RAS FAQs
RAS में कौन-कौन से सब्जेक्ट आते हैं?
RAS (Rajasthan Administrative Service) परीक्षा में निम्नलिखित विषय शामिल हैं:
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims):
- सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान (General Knowledge & General Science)
- इसमें इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजस्थान का सामान्य ज्ञान, सामयिक घटनाएँ, तर्कशक्ति, और बुनियादी विज्ञान शामिल हैं।
- मुख्य परीक्षा (Mains):
- पेपर 1: सामान्य अध्ययन-I (इतिहास, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, प्रबंधन, लेखांकन)
- पेपर 2: सामान्य अध्ययन-II (प्रशासनिक नैतिकता, सामान्य विज्ञान, तकनीक)
- पेपर 3: सामान्य अध्ययन-III (राजस्थान का भूगोल, अर्थशास्त्र, सामयिक मामले)
- पेपर 4: सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी
- साक्षात्कार (Interview): कोई निश्चित विषय नहीं, लेकिन राजस्थानी संस्कृति, सामयिक मुद्दे, और व्यक्तित्व परखा जाता है।
आरएएस परीक्षा का सिलेबस क्या है?
RAS परीक्षा का सिलेबस तीन चरणों में विभाजित है:
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims):
- एक पेपर (200 अंक, 150 MCQs)
- विषय: राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, भूगोल, अर्थशास्त्र, भारतीय संविधान, पर्यावरण, सामयिक मामले, तार्किक क्षमता, बुनियादी गणित, और विज्ञान।
- नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक कटौती।
- मुख्य परीक्षा (Mains):
- चार पेपर (प्रत्येक 200 अंक, कुल 800 अंक)
- पेपर 1: राजस्थान और भारत का इतिहास, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, प्रबंधन।
- पेपर 2: प्रशासनिक नैतिकता, विज्ञान और तकनीक, पृथ्वी विज्ञान।
- पेपर 3: राजस्थान का भूगोल, अर्थशास्त्र, सामयिक मामले।
- पेपर 4: सामान्य हिंदी और अंग्रेजी (निबंध, व्याकरण, अनुवाद)।
- प्रश्न प्रकार: लघु, मध्यम, और दीर्घ उत्तरीय।
- साक्षात्कार (Interview):
- 100 अंक, व्यक्तित्व, संचार कौशल, और राजस्थानी संस्कृति पर आधारित।
RAS 2025 का नया सिलेबस क्या है?
RAS 2025 का सिलेबस पिछले सिलेबस के समान है, लेकिन कुछ अपडेट्स हो सकते हैं। नवीनतम जानकारी के अनुसार:
- प्रारंभिक परीक्षा: सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान में राजस्थान से संबंधित विषयों पर अधिक जोर, जैसे राजस्थान का इतिहास, भूगोल, और सामयिक मामले।
- मुख्य परीक्षा: चार पेपरों में सामयिक मुद्दों और राजस्थान-विशिष्ट विषयों पर फोकस बढ़ा है। उदाहरण के लिए, राजस्थान के विकास परियोजनाएँ, सामाजिक न्याय, और आर्थिक कल्याण योजनाएँ।
RAS सैलरी कितनी होती है?
RAS अधिकारियों की सैलरी पद और सेवा के आधार पर भिन्न होती है:
- राज्य सेवा (State Services): पे मैट्रिक्स L-12 से L-14, इन-हैंड सैलरी लगभग ₹33,500 से ₹66,000 प्रति माह।
- अधीनस्थ सेवा (Subordinate Services): पे मैट्रिक्स L-10 से L-12, इन-हैंड सैलरी लगभग ₹25,000 से ₹40,000।
- अन्य भत्ते: HRA, DA, TA, और सरकारी सुविधाएँ (आवास, वाहन, आदि)।
RAS में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
- प्रारंभिक परीक्षा: केवल क्वालिफाइंग, कट-ऑफ सामान्यतः 78-85 अंक (सामान्य वर्ग)। यह संख्या रिक्तियों, कठिनाई स्तर, और श्रेणी (SC/ST/OBC) पर निर्भर करती है।
- मुख्य परीक्षा: प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 10% और कुल मिलाकर 15% अंक चाहिए। SC/ST को 5% की छूट। कट-ऑफ सामान्यतः 300-350 अंक (800 में से)।
- साक्षात्कार: 100 अंक, अंतिम मेरिट में जोड़ा जाता है।
RAS की तैयारी में कितना समय लगता है?
- सामान्यतः 6-12 महीने की गहन तैयारी पर्याप्त होती है।
- फैक्टर्स:
- यदि आप नए हैं: 10-12 महीने (दैनिक 6-8 घंटे पढ़ाई)।
- यदि पहले से आधार है: 6-8 महीने।
- रणनीति: सिलेबस को विभाजित करें, पिछले वर्ष के पेपर हल करें, और मॉक टेस्ट दें।
RAS का पूरा नाम क्या है?
RAS का पूरा नाम Rajasthan Administrative Service (राजस्थान प्रशासनिक सेवा) है।
आरएएस की फीस कितनी होती है?
- सामान्य/OBC (क्रीमी लेयर): ₹350
- OBC (नॉन-क्रीमी लेयर)/EWS: ₹250
- SC/ST/PWD: ₹150
- नोट: फीस में समय-समय पर बदलाव हो सकता है, आधिकारिक RPSC वेबसाइट देखें।
RAS की तैयारी कैसे करें?
- रणनीति:
- सिलेबस समझें: RPSC वेबसाइट से सिलेबस डाउनलोड करें।
- समय सारिणी बनाएँ: रोज 6-8 घंटे पढ़ाई, जिसमें राजस्थान-विशिष्ट विषयों पर फोकस।
- सामयिक मामले: अखबार (द हिंदू, राजस्थान पत्रिका) और मासिक पत्रिकाएँ पढ़ें।
- पिछले पेपर और मॉक टेस्ट: नियमित अभ्यास करें।
- नोट्स बनाएँ: संक्षिप्त और संशोधन के लिए उपयोगी।
- लिखित अभ्यास: मुख्य परीक्षा के लिए निबंध और उत्तर लेखन का अभ्यास करें।
आरएएस के लिए कौन सी बुक पढ़ें?
- प्रारंभिक परीक्षा:
- इतिहास: लक्ष्मीकांत (भारतीय राजव्यवस्था), बिपिन चंद्रा (आधुनिक भारत)
- भूगोल: जी.सी. लियोंग, राजस्थान भूगोल (लक्ष्मी नारायण यादव)
- अर्थशास्त्र: रमेश सिंह, राजस्थान की अर्थव्यवस्था (लक्ष्मी नारायण)
- सामयिक मामले: प्रति माह पत्रिकाएँ (Yojana, Kurukshetra)
- सामान्य विज्ञान: ल्यूसेंट या NCERT
- मुख्य परीक्षा:
- सामान्य अध्ययन: NCERT किताबें (कक्षा 6-12), राजस्थान के लिए स्थानीय प्रकाशन।
- हिंदी/अंग्रेजी: रीटा प्रकाशन या सम-सामयिक निबंध संग्रह।
- राजस्थान-विशिष्ट: राजस्थान एक परिचय (लक्ष्मी नारायण), RPSC के पिछले पेपर।
RAS बनने के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए?
- आयु सीमा: 21 से 40 वर्ष (1 जनवरी 2025 तक)।
- छूट:
- SC/ST/OBC (पुरुष): 5 वर्ष
- SC/ST/OBC (महिला): 10 वर्ष
- सामान्य वर्ग (महिला): 5 वर्ष
- भूतपूर्व सैनिक: 50 वर्ष तक (यदि राजस्थान के निवासी)।
RAS में कौन सी डिग्री चाहिए?
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री (किसी भी स्ट्रीम में)।
- अंतिम वर्ष के छात्र प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन मुख्य परीक्षा से पहले डिग्री पूरी करनी होगी।
RAS का पावर क्या होता है?
RAS अधिकारियों के पास निम्नलिखित शक्तियाँ और जिम्मेदारियाँ होती हैं:
- प्रशासनिक: जिला स्तर पर नीतियों का कार्यान्वयन, कानून-व्यवस्था बनाए रखना, और जन शिकायतों का समाधान।
- राजस्व: भूमि रिकॉर्ड, कर संग्रह, और राजस्व विवादों का निपटारा।
- विकास कार्य: सरकारी योजनाओं का कार्यान्वयन, जैसे ग्रामीण विकास, शिक्षा, और स्वास्थ्य।
- पद: SDM, जिला कलेक्टर, या विभागीय सचिव जैसे पदों पर कार्य।
Ras syllabus in hindi Tag:–
- Ras syllabus in hindi pdf
- RAS Mains Syllabus in Hindi PDF
- RAS Pre Syllabus in Hindi
- RAS Syllabus PDF
- RAS Pre Syllabus PDF
- Ras syllabus in hindi 2021
- RAS Mains Syllabus PDF
- RAS mains Syllabus 2025 in hindi
- RAS syllabus in hindi pdf
- RAS syllabus in hindi pdf 2025
- RAS syllabus in hindi pdf 2024
- RAS syllabus in hindi 2025
- RAS syllabus in hindi pdf download
- RAS syllabus in hindi drishti
- RAS syllabus in hindi pdf
- RAS syllabus in hindi rajasthan
- RAS syllabus in hindi pdf mains
- RAS syllabus in hindi pdf
- आरएएस पाठ्यक्रम हिंदी पीडीएफ में
- आरएएस पाठ्यक्रम हिंदी पीडीएफ 2025
- आरएएस पाठ्यक्रम हिंदी 2025
- आरएएस पाठ्यक्रम हिंदी पीडीएफ डाउनलोड
- ras syllabus in hindi drishti
- रस सिलेबस इन हिंदी pdf
- राजस्थान में आरएएस पाठ्यक्रम हिंदी में
- आरएएस पाठ्यक्रम हिंदी पीडीएफ मुख्य परीक्षा
- रास सिलेबस इन हिंदी पीडीएफ
Sarkari Naukri By Qualification…
| 8TH Jobs (1,000+) | 10TH Jobs (25,670+) |
| ITI/NCVT Jobs (5,858+) | 12TH Jobs (3,670+) |
| Diploma Jobs (3,760+) | B.Tech/M.Tech (4,760+) |
| BA Jobs (7,480+) | B.com Jobs (7,477+) |
| B.Sc Jobs (2,477+) | MSW Jobs (1,477+) |
| M.Sc Jobs (4,317+) | MBA Jobs (4,317+) |
| MA Jobs (7,477+) | Graduate Jobs (23,477+) |
| Post Graduate Jobs (9,477+) | View All |
Department Wise Sarkari Job..
